ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अब अंतिम मौका, आयोग ने बढ़ाई तिथि… 11 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अब अंतिम मौका, आयोग ने बढ़ाई तिथि… 11 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन

By Mohan Rao
Published: August 31, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में अचल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने तथा संशोधन के लिए 11 सितम्बर तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान आगामी शनिवार 2 सितम्बर और रविवार 3 सितम्बर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में इसके लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे सुदृढ़ लोकतंत्र एवं मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं तथा अपने मताधिकार का उपयोग करें।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा राज्य में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि पूर्व में 2 अगस्त से 31 अगस्त तक निर्धारित की थी। आयोग ने इसके लिए अंतिम तिथि अब 11 सितम्बर 2023 तक बढ़ा दी है। आयोग ने सभी कलेक्टरों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस बारे में लिखित में संसूचित भी किया गया है। मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए सभी मतदान केन्द्रों में आगामी शनिवार, 2 सितम्बर तथा रविवार, 3 सितम्बर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश के नागरिक जो किन्हीं कारणों से 31 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन या दावा-आपत्ति मतदान केन्द्र या बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा नहीं करवा पाए हैं, वे अब 11 सितम्बर 2023 तक अपना आवेदन मतदान केन्द्र में जमा कर सकते हैं। आयोग ने इसमें सुविधा के लिए ऑनलाइन वोटर पोर्टल voters.eci.gov.in तथा वोटर्स हेल्पलाइन एप का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की अपील की है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के लिए प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 सितम्बर तक किया जाकर इसका अंतिम प्रकाशन पूर्व की भांति 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

बड़ी खबर: तेज रफ्तार बनी बेजुबानों के लिए काल, गायों को रौंदते हुए निकला ट्रक, 8 की मौत कई जख्मी
कुम्हारी में अधेड़ की हत्या, आधीरात घर के बाहर लहूलुहान मिला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत… जांच में जुटी पुलिस
राज्य के तकनीकी एवं फॉर्मेसी संस्थानों में एडमिशन के लिए पंजीयन 11 अगस्त से…  प्रवेश के लिए होगी ऑनलाईन कॉउंसिलिंग
सावधान! जलवायु परिवर्तन से घट रही है धरती की रफ्तार, क्या घड़ी, जीपीएस सिस्टम हो जाएंगे बेकार?
गुजरात में भूपेन्द्र पटेल की ताजपोशी आज, दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ… 16 मंत्री भी लेंगे शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपेला अंडरब्रिज निर्माण में आड़े आ रहे दुकान पर होगी कार्रवाई.. निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम का सख्त निर्देश
Next Article Good News : 1 से 7 सितंबर तक होगी सहायक शिक्षक भर्ती की ऑनलाइन काउंसिलिंग, बीएड पास भी हो सकेंगे शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?