ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी में अधेड़ की हत्या, आधीरात घर के बाहर लहूलुहान मिला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कुम्हारी में अधेड़ की हत्या, आधीरात घर के बाहर लहूलुहान मिला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: April 18, 2025
Share
मरच्यूरी के बाहर परिजनों की भीड़
SHARE

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा गांव में गुरुवार आधी रात को एक अधेड़ की चाकू व डंडा मारकर किसी ने हत्या कर दी। मृतक भागवत मारकंडे पिता इतवारी राम (55) है। घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिले भागवत मारकंडे को परिजनों ने एपेक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण में मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। मामले में कुम्हारी पुलिस मृतक के चारों बेटों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुासार मृतक भागवत मारकंडे के चार में से दूसरे नंबर के बेटे की 19 अप्रैल को शादी तय थी। पूरा परिवार इस शादी को लेकर खुश और उत्साहित था। लेकिन बीते रात लगभग साढ़े 11 बजे भागवत मारकंडे घर के बाहर बुरी तरीके से जख्मी हालत में पड़ा मिला। परिजनों की नजर पड़ी तो भागवत को कुम्हारी के एपेक्स अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। भागवत के गले में किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने का निशान पाया गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में डंडा मारने का भी निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ किया। लेकिन घटना को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद होने की संभावना बनी हुई है। लिहाजा पुलिस ने मृतक के चारों बेटों को हिरासत में ले लिया है।

राज्य में आयुष के जरिए बेहतर उपचार की संभावनाएं, सीएम साय बोले- अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच
लॉकडाउन की आशंका पर पलायन: प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 ट्रेनें, पढ़ें पूरी जानकारी
भारत में कोरोना: देश में 125 दिनों बाद मिले सबसे कम मरीज, 24 घंटे में आए 30,093 नए केस, 374 की गई जान
जांजगीर स्थित निजी प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में रिसाव, बड़ा हादसा टला…. जांच के बाद प्रबंधन को नोटिस
कितना भाग्यशाली मैं…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था बेटा, 200 रुपए नहीं मिले तो मां की कर दी हत्या
Next Article मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने समाप्त किया आंदोलन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?