ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब कोई ‘श्री 420’ बोले तो बुरा मत मानना, कानून का पता बदल गया है…..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अब कोई ‘श्री 420’ बोले तो बुरा मत मानना, कानून का पता बदल गया है…..

By Mohan Rao
Published: August 12, 2023
Share
SHARE

भिलाई। सदियों से ‘420’ को एक मुहावरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जब भी कोई किसी को धोखा देता है ठगी करता है तो उसे 420 कहा जाता है। आम बोलचाल में ये शब्द खूब रंग गया है। किताबों, उपन्यासों से लेकर तमाम भाषणों में भी इस शब्द का इस्तेमाल होता आ रहा है। इस शब्द पर राजकपूर की फिल्म श्री 420 भी आई थी। लेकिन अब धोखेबाज को 420 नहीं कहा जाएगा। इसे अब भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316 के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा। 163 साल से चला आ रहा पुराना कानून बदलने जा रहा है।

इन धाराओं को बदला
गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संसद में कानून बदलने से जुड़े तीन बिल पेश किए। ये बिल केवल 420 तक सीमित नहीं है, बल्कि हत्या की धारा 302 को भी बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। अब इसे बदलकर कानून की धारा 101 किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं धारा 144 को बदलकर 187 किया जाएगा। सरकार कानून में बदलाव करने के लिए सरकार आईपीसी की संबंधित धाराओं का संदर्भ देगी। पिछले कुछ सालों में आईपीसी में कई नई धाराएं जोड़ी गई हैं, इससे कई बार स्थिति साफ नहीं हो पाती। ऐसे में कानून को आज के समय के हिसाब से सही और स्पष्ट बनाने की कोशिश सरकार के द्वारा की गई है। सूत्रों के मुताबिक, समय-समय पर, निर्भया बलात्कार मामले जैसी गंभीर घटनाओं और अदालती फैसलों के कारण तीन प्रमुख आपराधिक कानूनों में संशोधन हुए हैं। लेकिन जब बदलाव किए गए तो वे कई टुकड़ों में थे।

आईपीसी की 511 की बजाय होंगी 356 धाराएं
भारतीय न्याय संहिता में आईपीसी की 511 धाराओं के बजाय 356 धाराएं होंगी, जिनमें से 175 में संशोधन किया जाएगा। सरकार ने कहा कि आठ नए खंड जोड़े गए हैं और 22 को निरस्त कर दिया गया है। लगभग 40 साल पुरानी दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम में और अधिक धाराएं होंगी और उन्हें और अधिक प्रासंगिक बनाया गया है।

न्याय संहिता में होगा चित्रों का इस्तेमाल
भारतीय न्याय संहिता में चित्रों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे संबंधित नियमों को समझाने में मदद मिलेगी। इससे ये पता चलेगा कि मानहानि जैसे अपराधों से संबंधित प्रावधानों का इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए। हाल ही में लागू डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल में सरकार ने इसी मॉडल का पालन किया था। इसके अलावा नियमों को फिर से अपडेट किया गया है। नई न्याय संहिता में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध जैसे कुछ पर विशेष कानूनों पर भी फोकस किया गया है।

नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की कोशिश
इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता में टेक्नोलॉजी के माध्यम से नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई है। इलेक्ट्रॉनिक एफआईआर दर्ज कराने से लेकर जीरो एफआईआर को डिजिटल किया जा सकेगा। अपराध चाहे उस थाना क्षेत्र के भीतर या फिर बाहर, लोग डिजिटल एफआईआर दर्ज करा पाएंगे।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय, मुख्यमंत्री साय करेंगे भूमिपूजन… देंगे 137 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Breaking News : भिलाई निगम मुख्यालय के पीछे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
पर्यटन के क्षेत्र में नया रूप ले रहा जशपुर, एडवेंचर व इको-टूरिज्म को दिया जा रहा बढ़ावा
India vs Aus Test-2024: आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित! बुमराह संभालेंगे कप्तानी
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 2-0 से क्लीन स्वीप…. दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से दर्ज की जीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार में आर्मी अफसर के घर लाखों की चोरी, 13 तोला सोने के जेवर व चांदी पार… जांच में जुटी पुलिस
Next Article कल से स्कूलों में लटकेंगे ताले! अपनी मांगों को लेकर 1.80 लाख शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा प्रदर्शन कल से स्कूलों में लटकेंगे ताले! अपनी मांगों को लेकर 1.80 लाख शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा प्रदर्शन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?