ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद के मानसून सत्र के लिए बिछ रही सियासी बिसात, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

संसद के मानसून सत्र के लिए बिछ रही सियासी बिसात, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

By @dmin
Published: August 21, 2020
Share
राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया
राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के मानसून सत्र की तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन मोदी सरकार और विपक्षी दलों की ओर से सियासी बिसात बिछने लगी है। सत्र से पहले ही फेसबुक को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। इसके अलावा कांग्रेस चीन से चल रहे तनाव खासकर लद्दाख के गलवां में हुए संघर्ष में 20 सैनिकों की शहादत पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।
एक अमेरिकी समाचार पत्र में फेसबुक की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाली रिपोर्ट के आने के बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग जारी है। इस बीच, कांग्रेस सांसद और संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। थरूर ने दुबे पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में निशिकांत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और थरूर के खिलाफ जवाबी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
थरूर ने फेसबुक को समिति की ओर से नोटिस भेजने की बात कही थी। इस पर निशिकांत ने कहा था कि समिति के अध्यक्ष को सदस्यों के साथ एजेंडे पर चर्चा किए बिना कुछ भी करने का अधिकार नहीं है। इस पर थरूर का कहना था कि ऐसा कहकर दुबे ने समिति और संसद की गरिमा गिराई है।
राहुल और थरूर के लिए खिलाफ जवाबी नोटिस देते हुए दुबे ने कहा कि यह पहला मामला है जब संसदीय समिति के अध्यक्ष ने अपने साथी सदस्य के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने अपने नोटिस को उचित ठहराते हुए कहा कि थरूर और राहुल ने भाजपा पर गलत आरोप लगाए हैं। भाजपा पर आरोप का मतलब उसके सभी सांसदों पर आरोप लगाना है।

Contents
  • गलवां पर समर्थन जुटाने की कोशिश में कांग्रेस
  • सत्र के लिए तैयारी शुरू

गलवां पर समर्थन जुटाने की कोशिश में कांग्रेस

कांग्रेस की कोशिश भारत-चीन के बीच जारी तनाव और गलवां में हुए खूनी संघर्ष के मामले में विपक्ष को एकजुट करने की है। इस संघर्ष में 20 सैनिक शहीद हुए थे। कांग्रेस की रणनीति सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक बुलाकर संयुक्त रणनीति तैयार करने की है।

सत्र के लिए तैयारी शुरू

इस बीच मानसून सत्र के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि सत्र दो हफ्ते का होगा और 10 सितंबर तक शुरू हो सकता है। कोरोना महामारी के चलते सत्र के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कई तरह की तैयारियां की गई है। इसके तहत लोकसभा और राज्यसभा की बैठक न सिर्फ अलग-अलग समय पर होगी। बल्कि बैठक के दौरान दोनों सदनों का उपयोग किया जाएगा।

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका…. सत्तारूढ़ पार्टी के दिग्गजों की साख को लगी आंच
गलती से लांघी पाकिस्तान की सीमा, समुद्र में रास्ता भटक गया शख्स, पिता ने मांगी मदद
भिलाई निगम की अपील : एजेंसी का अनुबंध हो रहा समाप्त, स्पैरो के पास टैक्स जमा न करें लोग
CG Politics: अपने ‘रिस्क’ पर टिकट चाहते हैं विधायक, कांग्रेस ने अपने कई विधायकों को साफ कह दिया- आपकी स्थिति ठीक नहीं
मोदी के बाद कौन?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने से 20 कर्मचारी हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने से 20 कर्मचारी हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
Next Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में बना नया रिकार्ड: पहली बार 24 घंटों के आंकड़ों में आया भारी उछाल….. 1052 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 18 हजार के पार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?