ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल जारी हो सकती है मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कल जारी हो सकती है मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
राज्यसभा चुनाव : एमपी में कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में भाजपा
राज्यसभा चुनाव : एमपी में कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में भाजपा
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संबंधी अधिसूचना शुक्रवार को जारी होने के साथ ही इन स्थानों पर नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निवार्चन आयोग की ओर से विधिवत अधिसूचना शुक्रवार सुबह जारी होने के बाद प्रत्याशी नामांकनपत्र दाखिल कर सकेंगे। यह कार्य 16 अक्टूबर तक चलेगा और अगले दिन परचों की छानबीन की जाएगी। प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर हैं और सभी 28 क्षेत्रों में मतदान तीन नवंबर को होगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतों की गिनती के साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
भाजपा ने सभी 28 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने भी ब्यावरा को छोड़कर 27 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी रण में है और उसने लगभग दो दर्जन सीटों पर प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं। जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार 27 पर कांग्रेस और मात्र आगर सीट पर भाजपा विजयी हुयी थी। आगर में भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के कारण उपचुनाव की नौबत आई है।
कुल 28 सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर चंबल अंचल से हैं, जहां पर इसी वर्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। सिंधिया और उनके समर्थक राज्य के मंत्री इस बार भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शेष बारह सीटें इंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभागों से संबंधित हैं।
मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 202 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 88, बसपा के दो, समाजवादी पार्टी का एक और चार निर्दलीय शामिल हैं। इस तरह कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण सदन की स्थिति में जादुई आकड़ा यानी कि बहुमत साबित करने के लिए सदस्यों की न्यूनतम संख्या 116 है।

मुख्यमंत्रीसाय गोवा में लोकोत्सव पर्व में हुए शामिल, बोले- लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव
शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान अवश्य कराने पर जोर
स्कूली बच्चों ने हवन यज्ञ में आहुतियों से किया सकरात्मक ऊर्जा का संचार, गणेश गायत्री मंत्र का किया जाप
राज्य में बीते दो सालों में स्वास्थ्य सुविधा हुई सुदृढ़…. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की संख्या 6 से बढ़कर हुई 9…. दो जिला चिकित्सालय, एक सिविल हॉस्पिटल स्थापित
जगदलपुर में मोदी की सभा, इसी दिन कांग्रेस ने किया बंद का ऐलान… नगरनार प्लांट के निजीकरण का है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There were more than 54 thousand cases reported in the last 24 hours छत्तीसगढ़ में कोरोना के पिछले 24 घंटों में सामने आए 2846 नए केस….. 14 कोरोना मरीजों की मौत
Next Article कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?