ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी : 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे नामांकन दाखिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी : 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे नामांकन दाखिल

By Mohan Rao
Published: October 22, 2023
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
SHARE

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत  द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन के पहले दिन 5 अभ्यर्थियों ने कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रेमनगर, रायगढ़, मरवाही, बिलाईगढ़ और राजिम विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

पीएम मोदी की सभी को फ्री वेक्सीनेशन की घोषणा पर सीएम बघेल ने कहा- देरी से लिया गया निर्णय… वैक्सीन की निरंतर आपूर्ति ही सबसे बड़ी चुनौती
मोदी सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर- दक्ष वैद्य
CG Crime : शरीर का दर्द भगाने का झांसा देकर दुष्कर्म, हिमाचल से पकड़ाया निर्मल बाबा
बीएम शाह हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ ने ली 100 फीसदी मतदान की शपथ
गुस्ताखी माफ: वैवाहिक फिजूलखर्ची पर विराम का संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Assembly Elections : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट… खरगे, सोनिया, राहुल, भूपेश बघेल सहित यह नाम शामिल
Next Article CG Assembly Elections 2023 : पहले चरण के लिए 253 नामांकन वैध, 23 अक्टूबर तक नाम वापसी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?