ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Train accident :  नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुई बेपटरी, हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत… 70 से ज्यादा गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Train accident :  नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुई बेपटरी, हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत… 70 से ज्यादा गंभीर

By Mohan Rao
Published: October 12, 2023
Share
बिहार में रेल हादसा
SHARE

बक्सर। बुधवार देर रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे इस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत हो गई है 70 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं इस हादसे में करीब 200 यात्रियों को सामान्य चोट आई है।

हादसे की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं रेल हादसे में मरने वालों में उषा भंडारी (33), उनकी पुत्री आकृति भंडारी (8) शामिल हैं। इनके अलावा किशनगंज निवासी अबु जाहिद (27) तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हुई है। हादसे में घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी और स्थानीय लोग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है।

रेलवे ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन घटनास्थल पर राहत-बचाव में लगे कर्मियों ने बताया कि कई लोग घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए तत्काल भेजा गया। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर दुख जताया और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं इस हादसे के कारण रूट पर कई ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे की टेक्निकल टीम ट्रैक मेंटेनेंस में लगी हुई है। वहीं रेलवे की अधिकारिक तौर पर कहा गया है कि जल्द ही रूट पर आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी।

Big news : 44 आईपीएस अफसरों का तबादला, 25 जिलों के SP बदले…. गृह विभाग ने जारी किया आदेश
ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें
नृशंस हत्या : महुआ बीनने जंगल में गए तीन लोगों को पत्थरों से कुचलकर हत्या, मृतकों में 10 साल की बच्ची शामिल
निगम के सफाई मित्रों का सुरक्षा चैलेंज…. घर के सेप्टिक टैंक और सीवेज को साफ करने चलाया जा रहा अभियान
Corona in India: संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में 55078 नए मामले सामने आए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 359 # 11 October 2023
Next Article रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: नहीं हुआ यकीन, मुंह से ही देने लगा सांस, तीसरे बच्चे की मौत ने तोड़ दी पिता का सारी उम्मीदें रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: नहीं हुआ यकीन, मुंह से ही देने लगा सांस, तीसरे बच्चे की मौत ने तोड़ दी पिता का सारी उम्मीदें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?