ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक अक्टूबर से सामान्य रूप से खुले दुकानें…. भिलाई चेम्बर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एक अक्टूबर से सामान्य रूप से खुले दुकानें…. भिलाई चेम्बर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी मांग

By @dmin
Published: September 29, 2020
Share
Normally open shops from 1 October…. Bhilai Chamber submitted memorandum to collector
Normally open shops from 1 October…. Bhilai Chamber submitted memorandum to collector
SHARE

भिलाई। जिले में 30 सितंबर तक लॉकडाउन लगा हुआ है इसकी वजह से सभी बाजार व रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित सभी दुकानें बंद हैं। एक ओर लोगों में हायतौबा मची हुई है और दूसरी ओर व्यापारी वर्ग भी परेशान है। ऐसे में एक अक्टूबर से लॉकडाउन समाप्त कर सब कुछ सामान्य करने की मांग उठक रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई ईकाई का एक दल कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे व एडीएम दुर्ग से मिला और ज्ञापन सौंपा।
भिलाई चेम्बर के संयोजक अजय भसीन व प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में भिलाई चेम्बर ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी। ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मार्च माह से व्यापारी वर्ग की लॉक डाउन की वजह से अर्थव्यवस्था असन्तुलित हो चुकी है। जब जब शासन द्वारा लॉकडाउन लगाया गया तब तब व्यापारी के साथ साथ आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भिलाई चेम्बर संयोजक अजय भसीन ने जिलाधीश को निवेदन करते हुए कहा कि भिलाई चेम्बर आपसे निवेदन करती है कि 30 सितंबर को लॉक डाउन समाप्त कर 1 अक्टूबर से सभी दुकानें पूरे समय तक खोंलने का आदेश जारी करे ताकि व्यापारी वर्ग में रोष उत्पन्न न हो।
प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने जिलाधीश महोदय के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि भिलाई चेम्बर एक अभियान चलाकर सभी व्यपारियो को जागरूक करेगी। सभी व्यपारियो को सतर्कता के साथ व्यापार करने हेतु शिक्षित किया जाएगा। दीवाली मनानी है खुशहाल,तो सतर्कता का रखो ख्याल इस विषय पर जागरुकता अभियान में सभी बाजारों में चेम्बर की टीम सभी व्यापारीयो को करोना से बचाव के तरीकों से अवगत कराएगी। ज्ञापन के माध्यम से भिलाई चेम्बर ने यह सुझाव भी प्रेषित किया है कि कोविड के ईलाज में अच्छी सुविधाओं का विस्तार किया जाए। सभी अस्पतालों के अलावा सामाजिक भवनों का इस्तेमाल इस इलाज हेतु किया जाए व सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए ताकि कोविड मरीज को इलाज का अभाव महसूस न हो। सामाजिक जिमेदारी में भिलाई चेम्बर प्रशासन के साथ हमेशा तत्पर है। कलेक्टर भुरे व एडीएम ने हुए भिलाई चेम्बर को आश्वस्त किया कि 30 सितंबर के बाद लॉकडाउन हटा दिया जाएगा व पूरा जिला अनलॉक कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुधाकर शुक्ला, मनोज बक्तानि, अश्विन देवानी, शंकर सचदेव आदि उपस्थित थे।

विद्युत सखियां करेंगी स्पॉट बिलिंग, महिलाओं को मिलेंगे रोजगार का अवसर
Cricket की मेंटर बनीं ये टेनिस खिलाड़ी, महिला क्रिकेटरों को देंगी ट्रेनिंग, कहा- ऑफर पाकर हैरान
नागपुर में 15 से पूर्ण लॉकडाउन, केस में बढ़ोतरी के बाद फैसला
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से विभिन्न विकास कार्य के लिए शासन ने दिए 5 करोड़ रुपए…. जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, जनता की मांग पर मेयर ने प्रस्ताव बनाकर शासन से मांगी थी राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े मरीज: पिछले 24 घंटों में सामने आए 3725 नए केस, 13 मरीजों की हुई मौत
Next Article Demand of Andhra Utkal residents of Durg Bhilai दुर्ग भिलाई के आंध्र उत्कल वासियों की मांग…. पुरी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का आंध्रप्रदेश के पलासा स्टेशन पर मिले स्टॉपेज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?