ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चाहे कितनी भी बाधा डाले केंद्र, छत्तीसगढ़ में बंद नहीं होगी राजीव गांधी न्याय योजना : मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

चाहे कितनी भी बाधा डाले केंद्र, छत्तीसगढ़ में बंद नहीं होगी राजीव गांधी न्याय योजना : मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को धान की खरीद को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। बघेल ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने केवल 24 लाख मीट्रिक टन धान ही छत्तीसगढ़ सरकार से लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र पर राजीव गांधी न्याय योजना को बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया। बघेल ने कहा कि केंद्र चाहे कितनी भी बाधाएं डाले, लेकिन राज्य में राजीव गांधी न्याय योजना बंद नहीं होगी। 

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने सेंट्रल पूल में 60 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्र सरकार से खरीदने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने केवल 24 लाख मीट्रिक टन चावल ही छत्तीसगढ़ सरकार से लिया है। इस मामले में उनकी बात सीधी प्रधानमंत्री से हुई थी, जिसके बाद यह धान लिया गया है। बघेल ने दावा किया कि केंद्र ने 60 लाख मीट्रिक टन धान छत्तीसगढ़ से खरीदने की सहमति दी थी, लेकिन रविवार को केंद्र ने कहा कि वे 24 लाख मीट्रिक टन धान की ही खरीद करेंगे। 

भाजपा किसानों को कर रही गुमराह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक साक्षात्कार में कहा, राज्य की भाजपा इकाई केंद्र को यह बताकर गुमराह कर रही है कि राज्य में धान की खरीद एमएसपी पर नहीं हो रही है। बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों के बोनस को लेकर विपक्ष हमारी सरकार पर निशाना साध रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गरीबों के धान में धांधली का आरोप लगा दिया। विपक्ष केवल किसानों को गुमराह कर रहा है। जबकि हमने किसानों को तीन किस्तों में बोनस की राशि बांट दी है, जबकि अगली किस्त भी जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 
मुख्यमंत्री बघेल ने इस मामले को षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से वादाखिलाफी के चलते ही चुनाव हारी थी। अब भाजपा किसानों के बोनस को लेकर लगातार हमारी सरकार पर आरोप लगा रही है ताकि किसानों को बरगलाया जा सके।बघेल ने कहा कि राज्य की भाजपा इकाई और केंद्र सरकार मिलकर राज्य की राजीव गांधी योजना में बाधा डाल रही है। वे चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन राज्य में राजीव गांधी न्याय योजना बंद नहीं होगी।
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा भले ही हमारी सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन हम तो गोबर भी खरीद रहे हैं और किसानों के हित के लिए लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार से 24 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का फैसला किया है। इसके बाद से छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र पर हमलावर हो गई है।

सैन्य इतिहास में ऐतिहासिक कदम: भारतीय नौसेना के विशेष बल में कमांडो बनेंगी महिलाएं, जल्द होगा ऐलान
चीन में फिर लौटा कोरोना: एक दिन में सर्वाधिक मामले आए सामने, अन्य देशों में चेतावनी
राजनेताओं से भी लिया जाए काम का लेखा-जोखा…
20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी प्रभास की यह फिल्म, 400 करोड़ तक पहुंचा मेकिंग बजट…
सुरक्षा निधि के नाम पर भारी भरकम बिल का विरोध, भाजयुमो ने घेरा बिजली दफ्तर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रणब मुखर्जी की आत्मकथा का अंश: मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस राजनीतिक दिशा से भटक गई प्रणब की किताब में दावा- भारत में विलय चाहता था नेपाल, मगर नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव
Next Article किसान आंदोलन: पैनल बदलने की किसानों की मांग पर भड़का कोर्ट, कहा- इसमें पक्षपात कहां से आ गया किसान आंदोलन : 11 जनवरी को होगी अगली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हालात में कोई सुधार नहीं आया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?