ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
SHARE

इंफाल। पूर्वोत्तर की राजनीति के लिए सोमवार का दिन बेहद ही अहम है। मणिपुर की विधानसभा में आज विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। यह फ्लोर टेस्ट ही भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार के भाग्य का फैसला करेगा। विपक्षी कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लेकर आने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बीते शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

दरअसल, मणिपुर में लंबे समय से सियासी खींचतान चल रही है। भाजपा गठबंधन वाली सरकार के कुछ मंत्री और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इस घटना से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सोमवार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष बैठक शामिल नहीं हुए थे।
विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग के लिए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है। व्हिप में सभी सदस्यों से सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। भाजपा के मुख्य सचेतक और मंत्री टी. बिस्वजीत सिंह ने भी पार्टी विधायकों को सत्र में भाग लेने और विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार 30 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन हासिल करके विश्वास मत जीतेगी। हालांकि सदन में गठबंधन सरकार के पास सिर्फ 29 सदस्यों का संख्याबल है। कांग्रेस ने 28 जुलाई को भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा की मौजूदा संख्या स्पीकर समेत 53 है। चार विधायकों को दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जबकि तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के पास फिलहाल 24 विधायक हैं, जबकि सत्ताधारी भाजपा गठबंधन के पास 29 विधायक हैं। भाजपा के पास 18 विधायक हैं। वहीं एनपीपी के पास चार, एनपीएफ के चार और एक-एक विधायक टीएमसी लोक जनशक्ति पार्टी के हैं। इसके अलवा एक निर्दलीय विधायक है।

टी-20 वर्ल्ड कप में अजब संयोग, भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम कभी नहीं बन सकी है चैंपियन
हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला
पीएम मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: सीएम साय
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने देखा भिलाई स्टील प्लांट का प्रोडक्शन, सांसद बघेल भी रहे मौजूद
कौशल बिल्डिंकॉन पर दूसरी बड़ी कार्रवाई…. कोहका कुरूद रोड में स्थित 4 मंजिला बिल्डिंग सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes अंडमान को मिली फाइबर केबल कनेक्टिविटी की सौगात, लोगों को मिलेगा तेज इंटरनेट का शानदार अनुभव, पीएम मोदी बोले- बनेगा पर्यटन का प्रमुख केंद्र
Next Article स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये 12 नियम पालन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?