ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक देश के लिए कोई भी गाली,भुखमरी से ज्यादा अपमानजनक नहीं है-प्रणब मुखर्जी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक देश के लिए कोई भी गाली,भुखमरी से ज्यादा अपमानजनक नहीं है-प्रणब मुखर्जी

By @dmin
Published: August 31, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। “प्रणब मुखर्जी” कहते थे की एक देश के लिए कोई भी गाली,भुखमरी से ज्यादा अपमानजनक नहीं है,प्रणब मुखर्जी एक ऐसा प्रधानमंत्री जो कभी भारत को नहीं मिला इसकी भी अपनी एक कहानी है पर इसी कहानी के पन्ने में एक और कहानी है जो मजेदार है दरअसल बात है साल 1942. भारत छोड़ो आंदोलन (क्विट इंडिया मूव्मेंट) शुरू हो चुका था.बंगाल का वीरभूम जिला भी इसमे शामिल था. इस जिले में आंदोलन की कमान संभाल रखी थी स्थानीय कांग्रेस नेता और स्वतंत्रता सेनानी (फ्रीडम फाइटर) कामदा किंकर मुखर्जी ने.

कामदा तेज तर्रार नेता थे और देश में भारत छोड़ो का असर चरम पर था ऐसे में उन्होने अपना घर छोड़ दिया कारण सिर्फ़ ये था की अँग्रेज़ी हुकूमत उस समय हर क्रांतिकारी के घर उन्हे दबोचने चली जाती है आंदोलन से निजात पाने के लिए अंग्रेज हर प्रयास करना चाहते थे. पर घर छोड़ने से पहले उन्होंने अपने घर में मौजूद सभी कागजात (जो क्रांतिकारी गतिविधियों से संबंधित थे) को रेत के नीचे दबवा दिए और अपने बच्चों से कहा,

“अगर पुलिस आए, तो तलाशी लेने देना. लेकिन ध्यान जरूर रखना कि कहीं वे कोई कागज अपने साथ लेकर घर में न आएं और फिर कहें कि यह आपके घर से बरामद हुआ है.”

बच्चों ने पिता की हिदायत सुन ली और फिर कामदा किंकर मुखर्जी अपने घर से किसी गोपनीय स्थान के लिए निकल गए. उनके जाने के कुछ दिनों बाद ब्रिटिश पुलिस के एक अधिकारी और दो कॉन्स्टेबल उनके घर पहुंचे, जहां उनका सामना कामदा के सात वर्षीय बेटे प्रणब मुखर्जी (जिन्हें प्यार से सब ‘पोल्टू’ कहते थे) से हुआ.

‘पोल्टू’ ने पुलिसकर्मियों की तलाशी ली

घर के अंदर घुस रहे पुलिसकर्मियों को देखकर पोल्टू ने उन्हें रोक दिया और तलाशी लेने लगे. छोटे बच्चे की इस प्रकार की हरकत देखकर पुलिस अधिकारी और उसके साथ के दोनों कॉन्स्टेबल सन्न रह गए. बालक पोल्टू की इस हरकत को देखकर ब्रिटिश पुलिस का वह अधिकारी ठहाका मारकर हंसने लगा

इसके बाद जब तलाशी पूरी हुई. तब पोल्टू ने उन सभी पुलिसकर्मियों से कहा-

“मेरे घर का उसूल है और साथ ही मेरे पिता का भी निर्देश है कि घर आया कोई भी व्यक्ति बिना खाना खाए वापस नहीं जाना चाहिए. इसलिए आपलोग खाना खाकर ही जाएंगे.”

इसके बाद पुलिसकर्मियों को बालक पोल्टू की जिद के आगे झुकना पड़ा और वे लोग खाना खाकर ही उनके घर से गए.

किसे पता था कि वही बालक पोल्टू आगे चलकर प्रणब मुखर्जी के नाम से मशहूर होगा. देश के बड़े-बड़े संवैधानिक पद तक पहुंचेगा. लोकसभा और राज्यसभा में सदन का नेता बनेगा. रक्षा, विदेश और वित्त मंत्री बनेगा और अंततः उसका नाम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 13वें राष्ट्रपति के तौर पर भी लिखा जाएगा.

Gustakhi Maaf: आरोप पर आरोप, कोई जवाब क्यों नहीं देता
वैशाली नगर के 16 सरकारी स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन
CG Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षक ने लगाया 17 लोगों को चूना, 11 लाख से ज्यादा की ठगी
ट्रक पलटते ही उमड़ा लोगों का हुजूम, 70 लाख रुपए की कीमत के मोबाइल-TV लूट ले गए
Breaking news : कवासी लखमा को मिली जमानत, शराब घोटाले में एक साल से जेल में बंद हैं लखमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक…. राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक
Next Article Women in Politics: Urgency of Quota System For Women In Regional Elections
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?