ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्धारित समय 5 बजे के बाद खुला पाया ईलेक्ट्रिानिक व डेली निड्स की दुकान, निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निर्धारित समय 5 बजे के बाद खुला पाया ईलेक्ट्रिानिक व डेली निड्स की दुकान, निगम की टीम ने लगाया जुर्माना

By @dmin
Published: May 19, 2021
Share
निर्धारित समय 5 बजे के बाद खुला पाया ईलेक्ट्रिानिक व डेली निड्स की दुकान, निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
निर्धारित समय 5 बजे के बाद खुला पाया ईलेक्ट्रिानिक व डेली निड्स की दुकान, निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
SHARE

भिलाई। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान बहुत से व्यवसायियों को निर्धारित समय देते हुए व्यवसाय करने की छूट दी गई है बावजूद इसके कुछ लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। कहीं देर शाम तक दुकान खोलकर सामान दिया जा रहा तो कहीं छूट दिवस के अन्य दिन दुकान खोलने की शिकायत मिल रही है, ऐसे लोगों पर निगम प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने निगम की मोबाइल टीम निरंतर निरीक्षण कर रही है और नियमों की अवहेलना करने वालों से अर्थदण्ड वसूल रहे है। रामनगर के धनराज हार्डवेयर के संचालक द्वारा रात 8 बजे सामान देते हुए, सेक्टर 10 में 5 बजे के बाद डेली नीड्स खुला पाए जाने पर जुर्माना सहित दो दिनों में 36 लोगों से 24450 रूपए अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की गई! आकाशगंगा, ढिल्लन कॉम्प्लेक्स और दक्षिणगंगोत्री में देर शाम तक कई दुकान आधा शटर खुला रखने पर दुकान बंद करवाया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लगाए गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है। दुकानों पर भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसके लिए व्यवसासियों को समझाइश भी दिया जा रहा है। जहां कहीं भी नियमों की अवहेलना की शिकायत मिल रही है निगम की टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रहे है। गली मोहल्लों में घूम घूम कर फल, सब्जी बेचने वालों पर नजर रखते हुए निर्धारित समय तक ही सामान बेचने नियमों का पालन कराया जा रहा है।
रात्रि के समय निरीक्षण के दौरान मोबाइल टीम रामनगर पहुंची जहां धनराज हार्डवेयर के संचालक द्वारा रात 8 बजे तक दुकान खोलकर सामान देते हुए पाए जाने पर 2000 रूपए, दक्षिण गंगोत्री पहुंचे जहां एवन ईलेक्ट्रानिक्स के दोनो दुकान खुला पाया गया तथा कर्मचारी कार्य कर रहे थे, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए 1500 रूपये, सेक्टर 10 डेली नीड्स से 2000 रूपये तथा अर्थदण्ड लेते हुए अंतिम समझाईश दी दोबारा ऐसा करते हुए पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। निगम क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकली मोबाइल टीम ने पिछले दो दिनों में विभिन्न स्थानों पर लोगों से नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना वसूला। इसमें एवन ईलेक्ट्रानिक्स से 1500 रूपए, सेक्टर 10 डेली नीड्स से 2000 रूपए, बाम्बे आर्ट से 3000 रूपए, सैययद इस्माइल केजीएन से 2000 रूपए, रवि सोनकर से 500 रूपए, जितेन्द्र गुप्ता से 500 रूपए, रूपेश कुमार से 500 रूपए, धनराज से 2000 रूपए, रमेश कुमार से 500 रूपए, इमरान से 500 रूपए, मंजित सिंह से 150 रूपए, अब्दूल से 200 रूपए, नन्दू सोनकर से 500 रूपए, मो. अली से 500, राजेश पटेल से 700 रूपए, सुनील गुप्ता से 1000 रूपए, आफताब अली से 500 रूपए, मन्नूलाल देवांगन से 300 रूपए, बसंत बहार डेली निडस से 500 रूपए, सरोज चैहान से 200 रूपए, गीता साहू से 500 रूपए, एल मुर्गन से 1000 रूपए इस प्रकार कुल 36 लोगों से 24450 रूपए अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।

कलेक्टर ऋचा चौधरी ने ली विभागीय बैठक, कहा- स्वीकृत व अप्रारंभ कार्यों के लिए फिर से लेनी होगी सरकार की अनुमति
‘आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बच्चों को किया पौधों का वितरण
सदस्यता के कायदे और प्रियंका के वायदे, बने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत
कृत्रिम बौद्धिकता प्लेटफार्म से व्हॉट्स-एप के जरिये कोविड के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की सुविधा… कोविड जांच में आएगी तेजी
पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर… एक्सीडेंट के बाद हुआ फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक सप्ताह में स्वस्थ्य हुए 77 हजार से अधिक कोरोना मरीज…. प्रदेश की रिकवरी दर बढ़कर 89 प्रतिशत तक पहुंची…पॉजिविटी दर 14 प्रतिशत से आई 9 प्रतिशत पर
Next Article आईआईटी रोपड़ व मॉनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 'फेक-बस्टरÓ… वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने वाले फर्जी लोगों पर रखेगी नजर आईआईटी रोपड़ व मॉनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया ने बनाया ‘फेक-बस्टर’… वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने वाले फर्जी लोगों पर रखेगी नजर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?