ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीलेश हत्याकांड : पुलिस ने 35 फीट गहरे कुएं से बरामद किया मृतक का मोबाइल, फरार तीन अरोपी भी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
September 29, 2026
राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नीलेश हत्याकांड : पुलिस ने 35 फीट गहरे कुएं से बरामद किया मृतक का मोबाइल, फरार तीन अरोपी भी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published November 10, 2022
Share
नीलेश डहरे हत्याकांड के फरार आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। शहर के बहुचर्चित निलेश डाहरे हत्याकांड के फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड के मास्टर माइंड सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। गुरुवार को तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया और मृतक का मोबाइल भी जब्त किया गया। आरोपियों ने मोबाइल कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने 35 फीट गहरे कुएं से मोबाइल फोन बरामद किया है।

बता दें स्मृति नगर निवासी निलेश डहरे की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया गया था। 17 अक्टूबर 2022 को नीलेश डहरे के लापता होने की शिकायत उनके परिजनों ने दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि नीलेश डहरे 7 अक्टूबर से लापता था। वह म्यूजिक एलबम बनाने का करता था। शिकायत के पुलिस ने नीलेश डहरे की तलाश शुरू। लगातार जांच के बाद पुलिस को आखिरकार इस मामले का खुलासा करने में सफलता मिली।

दरअसल नीलेश को लेनदेन के मामले में शातिर लोगों ने अगुवा कर लिया था। अगुवा करने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या का शव के टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में सिमगा क्षेत्र के आदतन व कुख्यात आरोपी मोण्टू उर्फ अमरजीत सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियारो के अलावा दहशत गर्दी करने के लिये रखे हथियारो का जखीरा भी बरामद किया जिसमें एक नकली पिस्टल भी था। वहीं इस घटना में शामिल तीन आरोपी फरार थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बलौदा बाजार सिमगा निवासी हरिश निषाद, कोरबा निवासी अभिषेक एक्का व छुईखदान निवासी अभिषेक जंघेल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में आए फरार आरोपी हरीश उर्फ राजा निषाद ने पूछताछ के दौरान पहले तो गोलमोल जवाब दिया लेकिन बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाईप एवं मृतक के शव को टुकड़े करने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना के समय पहने हुए कपड़े को अपने घर के पटाव में छिपाया था। वहीं मृतक नीलेश डहरे के मोबाईल को अपने घर के बाड़ी के बंगल के कुए में फेंकना बताया। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने कब्जे से लोहे के पाईप कुल्हाड़ी पहने हुए कपड़े को आरोपी के घर के पटाव से बरामद किया।

कुएं का पानी खालीकर निकाला गया मोबाइल
पुलिस को मृतक का मोबाइल जब्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 35 फीट गहरे कुंएं में 25 फीट पानी भरा हुआ था। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दो इलेक्ट्रीक मोटर पंप लगाकर पहले कुएं का पानी खाली किया। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने नीचे उतरकर मोबाइल निकालकर पुलिस को दिया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 3 घंटे का समय लग गया था। वहीं इस मामले प्रकरण में अन्य दो आरोपी अभिषेक एक्का एवं अभि उर्फ अभिषेक जंघेल को स्मृति नगर से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपी के द्वारा मृतक नीलेश डहरे के शव को टुकड़े को नदी में फेंककर बहाने में मदद किया गया था।

You Might Also Like

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप

Mohan Rao November 10, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा इनकी स्थिति को मजबूत बनाना शासन का लक्ष्य…
Next Article Breaking: घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, फिरौती में मांगे 10 लाख रुपए, आखिरी बार पत्नी को किया था फोन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?