ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निःशक्तजन अपनी कमजोरियों को हथियार बनाकर जीवन में आगे बढ़ें : मंत्री श्रीमती भेंड़िया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

निःशक्तजन अपनी कमजोरियों को हथियार बनाकर जीवन में आगे बढ़ें : मंत्री श्रीमती भेंड़िया

By @dmin
Published: November 18, 2019
Share
SHARE
रायपुर।  समाज कल्याण विभाग द्वारा धमतरी के विंध्यवासिनी वार्ड के सामुदायिक भवन में आयोजित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में आबकारी एवं उद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा तथा महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंत्रीद्वय ने चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए।
    मुख्य अतिथि की आसंदी से जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने कहा कि निःशक्त बच्चे सामान्य बच्चों से किसी भी मामले में कमतर नहीं होते। ऐसे बच्चे असाधारण प्रतिभा के धनी होते हैं तथा अन्य बच्चों की तरह हमारे प्यार और सम्मान के हकदार होते हैं। सरकार दिव्यांगजनों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। बच्चों में किसी प्रकार की शारीरिक व मानसिक कमी न रह जाए, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेड़िया ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि निःशक्तजन कभी स्वयं को कमजोर न समझें, अपितु अपनी कमजोरियों को हथियार बनाकर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पूर्व में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दोगुनी कर दी गई है। उन्होंने दिव्यांगजनों को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आने का आव्हान किया।
        उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि कार्यक्रम में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कुल 461 कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए गए। इनमें 24 नग ट्रायसिकल, 16 व्हीलचेयर, 13 सी.पी. चेयर, 38 बैशाखी, 11 वॉकिंग स्टीक, 198 श्रवण यंत्र, 2-2 ब्रेल केन फोल्डिंग, ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट निःशुल्क बांटे गए। इसके अलावा 10 स्मार्ट फोन, 15 स्मार्ट केन, 04 डेजी प्लेयर, 09 रोलेटर, 45 एमएसआईडी किट, 12 मोटराइज्ड ट्रायसिकल तथा 60 प्रोस्थेसिस एवं कैलिपर्स वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुनंदन साहू, सदस्य श्रीमती कविता बाबर एवं श्री नीशु चंद्राकर, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिन्हा, धमतरी के पूर्व विधायक श्री हर्षद मेहता सहित बड़ी संख्या मंे लोग उपस्थित थे।
राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा : अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस में लगी आग, मची अफरा तफरी
Gustakhi Maaf: ये मजदूरों को जानवर समझने वाले
विश्व पर्यटन मानचित्र पर बस्तर के धुड़मारास गांव ने बनाई अपनी जगह, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में बेकाबू ट्रक का कहर, आधा दर्जन गाड़ियों को कुचला, शराब के नशे में धुत था चालक
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है महतारी वंदन योजना, सरकार की मंशा पात्र महिलाओं को मिले लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन 
Next Article गृह मंत्री ने अपराधों पर नियंत्रण, थानों की व्यवस्था सुधारने, पुलिस चौकियों एवं थानों का उन्नयन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?