ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुर्सीपार में बेकाबू ट्रक का कहर, आधा दर्जन गाड़ियों को कुचला, शराब के नशे में धुत था चालक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में बेकाबू ट्रक का कहर, आधा दर्जन गाड़ियों को कुचला, शराब के नशे में धुत था चालक

By Mohan Rao
Published: January 1, 2023
Share
बेकाबू ट्रक का कहर
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार में रविवार देर शाम बेकाबू ट्रक का कहर देखने को मिला। शराब के नशे में धुत चालक ने रिहायसी क्षेत्र में ट्रक को घुसा दिया और आधा दर्जन वाहनों को कुचलते हुए मस्जिद रोड़ पर मोड़ के पास फंस गया। यहां संकरा रास्ता होने के कारण चालक ट्रक नहीं निकाल पाया। घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनिमत यह रही कि ट्रक की चपेट में आने से किसी की मौत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इस दौरान यहां अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर शाम लगभग 6:30 से 7 बजे की बीच की है। ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीजे 1856 का चालक नशे में धुत होकर ट्रक चला रहा था। इस दौरान खुर्सीपार के रिहायसी क्षेत्र में ट्रक लेकर घुस गया और श्रीराम चौक से लेकर मस्जिद रोड बीएसपी कन्या स्कूल के पास तक आधा दर्जन से भी ज्यादा वाहनों को रौंदते हुए निकल गया। आखिर में मस्जिद रोड के पास मोड़ पर फंस गया। यहां लोगों ने उसे घेर लिया। चालक अत्याधिक शराब के नशे में था। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक

चूर-चूर हुई पल्सर
चालक ट्रक को ऐसे चला रहा था और रास्ते में जो भी गाड़ी आई उसे रौंदता गया। सुभाष मार्केट स्थित प्रभु टेंट हाउस के सामने पल्सर क्रमांक सीजी 07 बीसी 0636 खड़ी थी। ट्रक चालक ने इसे भी ठोकर मारी और लगभग 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे पल्सर चूर-चूर हो गई। प्रमु टेंट हाउस के मालिक प्रभु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ट्रक की रफ्तार ऐसी थी कि वह किसी की नहीं सुन रहा है। नशेड़ी चालक ने इस दौरान एक टीवीएस एक्सएल को भी ठोकर मार का क्षतिग्रस्त कर दिया।

आयुक्त ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में विलंब पर ठेकेदार को थमाया नोटिस
Breaking News : सीएम की घोषणा पर अमल, चेट्रीचंड्र पर नगर-निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में रहेगा अवकाश, अधिसूचना जारी
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला…. अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य
दुर्ग में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई : महिला पर सेक्स के लिए दबाव बनाने वाला आरक्षक अरविन्द मेन्ढे बर्खास्त
Whatsapp की नई तरकीब, Status लगाकर समझा रहा प्राइवेसी नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यू ईयर को इन मिनी रोमांटिक सीरीज के साथ बनाएं खास, मुफ्त में मिलेगा प्यार का खूबसूरत एहसास
Next Article CG Breaking : बीजापुर में अचानक गायब हुए चार लोग, एक ठेकेदार भी शामिल… नक्सलियों पर अगुवा करने का शक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?