ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संकट के बीच राजस्थान में नया खतरा! 50 कौवों की मौत, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के लिए उठाए ये कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना संकट के बीच राजस्थान में नया खतरा! 50 कौवों की मौत, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के लिए उठाए ये कदम

By @dmin
Published: December 31, 2020
Share
कोरोना संकट के बीच राजस्थान में नया खतरा! 50 कौवों की मौत, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के लिए उठाए ये कदम
कोरोना संकट के बीच राजस्थान में नया खतरा! 50 कौवों की मौत, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के लिए उठाए ये कदम
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना संकट के बीच राजस्थान के झालावाड़ में एक नए खतरे ने दस्तक दी है। झालावाड़ की राड़ी के बालाजी क्षेत्र में 50 ये अधिक कौवों की अचानक से मौत हो गई है।  इतनी बड़ी संख्या में कौवों के मरने की खबर की प्रशासन ने भी पुष्टि की है। 

 झालावाड़ में इतने सारे कौवों की मौत के कारण जिला प्रशासन और लोगों के बीच भय का वातावरण बन गया है। प्रशासन ने राड़ी के बालाजी क्षेत्र में एक किलोमीटर के क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम का गठन भी कर दिया गया है।

प्रशासन ने जांच के लिए जुटाए नमूने 
 जिला प्रशासन बड़ी संख्या में कौवा की मौत के कारण को जानने में जुटा है। हालांकि, पहली नजर में प्रशासन ने इसे बर्ड फ्लू फैलना ही बताया है। रैपिड रिस्पांस टीम ने नमूने की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म और पोल्ट्री शॉप से भी सैंपल लिए जा चुके हैं।
जिला कलेक्टर एन. गोहाएन ने प्रभावित इलाके में जीरो मोबिलिटी लागू कर सभी पोल्ट्री फार्म में जांच के निर्देश दिए हैं। मंदिर परिसर में 25 दिसंबर को अचानक कौओं की असामान्य मौतें हुईं। वन विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने बीमार कौओं का उपचार किया और नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे। 
जांच में कौओं में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। इसके बाद झालावाड़ जिला कलक्टर गोहाएन ने त्वरित कार्यवाही दल गठित किया, जिसमें एसडीएम, झालावाड, उप वन संरक्षक झालावाड, पुलिस उप अधीक्षक, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, सीएमएचओ और झालावाड नगर परिषद के आयुक्त को शामिल किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि त्वरित कार्यवाही दल जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर प्रचार-प्रसार करेगा।

कैसे फैलता है बर्ड फ्लू
सामान्यत: बर्ड फ्लू इंफ्लुएन्जा ए वायरस से फैलता है। यह फ्लू संक्रमित पक्षियों से फैलता है। एवियन इंफ्लुएन्जा बीमार पक्षियों के संपर्क में आने वाले इंसानों नें भी आसानी से फैल जाता है। फिर यह संपर्क में आने वालों को भी चपेट में ले लेता है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर गिरफ्तार, दो वर्षों में तीन बार पाक का दौरा
अग्निवीर भर्ती रैली 2026 : सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी में होगा चयन का महाआयोजन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल उइके से पर्वतारोही नैना धाकड़ ने सौजन्य मुलाकात की…
भिलाई में ठग बिल्डर की कारस्तानी, एड़वांस लेकर भी नहीं कराई रजिस्ट्री… सुपेला पुलिस ने दर्ज किया  FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 79 # 31 december 2020
Next Article Major initiative: Preparations for vaccination of employees at workplace सरकार का बड़ा अभियान: देश के सभी राज्यों में दो जनवरी से कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?