ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्लभ बीमारियों के लिए नई राष्ट्रीय नीति मंजूर, इलाज के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

दुर्लभ बीमारियों के लिए नई राष्ट्रीय नीति मंजूर, इलाज के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
Corona update: Dr. Harsh Vardhan said - death rate reduced in
Corona update: Dr. Harsh Vardhan said - death rate reduced in
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021 को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य दवाओं के देशी अनुसंधान और उसके स्थानीय उत्पादन पर अधिक ध्यान देने के साथ दुर्लभ बीमारियों के इलाज की उच्च लागत को कम करना है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय आरोग्य निधि योजना के तहत उन दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है, जो दुर्लभ बीमारी नीति में समूह एक के तहत सूचीबद्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा, इस तरह की वित्तीय सहायता के लाभार्थी बीपीएल परिवारों तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि यह लाभ लगभग 40 प्रतिशत आबादी तक पहुंचाया जाएगा, जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हैं। बयान में कहा गया कि दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता का प्रस्ताव राष्ट्रीय आरोग्य निधि (आरएएन) योजना के तहत किया गया है, न कि आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के तहत।
इसके अलावा, नीति में एक क्राउड फंडिंग व्यवस्था की भी परिकल्पना की गई है जिसमें कॉरपोरेट और लोगों को दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए एक मजबूत आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्तीय सहायता देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 30 मार्च को दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021 को मंजूरी दी।

Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
सड़क सुरक्षा सप्ताह कल से, लोगों को जागरुक करने होंगे कई इवेंट, सभी जिलों में तैयारी पूरी
नया रायपुर बनेगा आईटी सेक्टर, टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल से प्रदेश में आएगा बड़ा परिवर्तन-वित्त मंत्री
हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, रनवे से फिसला, छह घायल
क्या चोटी बनाने से लंबे होते हैं बाल? जानें क्या है सच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक-रिपोर्ट
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया महंत की ईंट से सिर कूचकर हत्या, गौशाला में पड़ा मिला शव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?