ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में तैयार हो रही सोरायसिस की नई दवा… दुनिया के नामी जर्नल ने किया प्रकाशन…. भारत सरकार ने संसाधन देने का किया वादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई में तैयार हो रही सोरायसिस की नई दवा… दुनिया के नामी जर्नल ने किया प्रकाशन…. भारत सरकार ने संसाधन देने का किया वादा

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
New medicine of psoriasis being prepared in Bhilai
New medicine of psoriasis being prepared in Bhilai
SHARE

भिलाई। शरीर पर लाल चट्टे या चमड़ी निकलने की बीमारी सोरायसिस के इलाज में अब भिलाई के युवा शोधार्थी भी बड़ा रोल अदा करेंगे। संतोष रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च की सहायक प्राध्यापक डॉ. मधुलिका प्रधान ने सोरायसिस के इलाज को प्रभावी बनाने के लिए टॉपिकल फार्मूलेशन इजाद किया है, जिससे सोरायसिस के मरीज की तकलीफ कम हो जाएगी। सोमवार को उनके इस शोध कार्य को दुनिया के नामी रिसर्च जर्नल ऑफ ड्रग डिलीवरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने प्रकाशन में शामिल कर लिया है। यही नहीं डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) ने शोध को आगे बढ़ाने के लिए 20 लाख रुपए की राशि बतौर ग्रांट जारी की है।सोरायसिस एक ऑटोइम्यून स्थिति है, जिसमें मरीज की प्रतिरक्षक प्रणाली अपने ही शरीर की कोशिकाओं (सेल्स) को बीमारी से पीडि़त मानकर उन पर हमला कर देती है। सोरायसिस के मरीजों में त्वचा कोशिकाएं काफी तेजी से बढ़ती हैं। आमतौर पर हमारे शरीर में त्वचा की नई कोशिकाएं हर 10 से 30 दिनों में बनती हैं, जो पुरानी कोशिकाओं को बदल देती हैं। सोरायसिस में स्किन के नए सेल्स हर 3-4 दिन में काफी तेजी से बनते हैं। इससे शरीर को पुरानी कोशिकाएं छोडऩे के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। स्किन की ऊपरी परत पर पपड़ी बन जाती है। वह छिल जाती है। त्वचा रूखी हो जाती है। सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। खुजली के कारण त्वचा लाल हो जाती है और उसमें घाव बन जाते हैं। फिलहाल इस बीमारी का अभी कोई भी स्थाई इलाज नहीं है।

कितनी मददगार नई तकनीक
आमतौर पर सोरायसिस के इलाज के लिए मरीज को ओरल या टॉपिकल ट्रीटमेंट दिया जाता है। दवाइयों के डोज लगातार देने पड़ते है। इस नई तकनीक में शोधार्थियों ने पूरा जोर इसी बात पर रखा है कि मरीज को दवाइयों का डोज बार-बार न देना पड़े। रिसर्च के तहत इस बीमारी के लिए नोवेल फार्मूलेशन बनाया गया है, जो त्वचा से सीधे संपर्क में नहीं आएगा। दवाई को एक थैली जैसे फार्म में भरकर त्वचा पर हुए घाव पर लाया जाएगा। यह दवा मरीज की त्वचा में उसी तरह से ऑब्जर्व हो जाएगी जैसे तेल होता है।

दुनिया में 12 करोड़ मरीज
यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसके दुनिया में 12.34 करोड़ से ज्यादा मरीज है। खासकर महिलाएं इस बीमारी से पीडि़त हैं। स्कैल्प, हथेलियों, तलवों, कोहनी, घुटनों और पीठ पर भी होता है। सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई होने से यह बीमारी अधिक परेशान करती है। नोवेल टॉपिकल फार्मूलेशन तैयार कर रही डॉ. मधुलिका अपनी रिसर्च रूंगटा फार्मास्यूटिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. एजाजुद्दीन के मार्गदर्शन में पूरी कर रही हैं। भारत सरकार के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी) ने रिसर्च के लिए जरूरी संसाधनों के उपयोग की इजाजद भी दे दी है।

ब्रेकिंग न्यूज: मुख्यमंत्री बघेल का सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को फरमान…. सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश
गुस्ताखी माफ़: छत्तीसगढ़ी पर छलका नगीन तनवीर का दर्द
रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि विशेष: पत्नी से की छल और विरह में पिरोई कविता ‘फांकी’, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों से है खास नाता
Big accident : बोलेरो व ट्रक की टक्कर  से चार लोगों की मौत, दुल्हन की विदाई के बाद लौट रहे थे बाराती
पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Online applications for admission in the remaining seats in ITI will be taken by 6 November आईटीआई में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवम्बर तक लिए जाएंगे
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में सामने आए 38310 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई छह लाख से भी कम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?