ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से राज्य में बना नया औद्योगिक वातावरण… 132 एमओयू से 58 हजार 950 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से राज्य में बना नया औद्योगिक वातावरण… 132 एमओयू से 58 हजार 950 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित

By @dmin
Published: September 10, 2021
Share
New industrial environment created in the state due to the new
New industrial environment created in the state due to the new
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए किए गए दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय का परिणाम आज देखने को मिलने लगा है। पिछले ढ़ाई सालों में राज्य में 1564 नई औद्योगिक इकाईयां स्थापित हुई हैं, जिसमें 18 हजार 882 करोड़ रूपए से अधिक का पूंजी निवेश हुआ है। इससे 30 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही राज्य के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी।

राज्य की नई औद्योगिक नीति 2019 से 2024 तक लागू की गई है। नवीन औद्योगिक नीति से नये औद्योगिक और आर्थिक वातावरण का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नयी उद्योग नीति का निर्माण कर कृषि और वन आधारित उद्योगों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ निवेश के लिए अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए विशेष पैकेज और रियायतें दी हैं। इसके साथ ही उद्योगों की स्थापना तथा संचालन के नियमों का भी सरलीकरण किया है।

प्रदेश में 1 जनवरी 2019 से 23 अगस्त 2021 तक नये उद्योग की स्थापना के लिए 132 एमओयू किए गए हैं, जिसमें 58 हजार 950 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे 78 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें कोर सेक्टर के साथ एथेनाल, फूड सेक्टर, फार्मास्युटिकल, इलेक्ट्रानिकल, डिफेंस, सोलर आदि क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में राज्य की महत्वाकांक्षी औद्योगिक परियोजना बायो एथेनाल संयत्र की स्थापना के लिए 13 एमओयू किए गए हैं, जिसमें 2 हजार 202 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 इन्वेस्टगढ़ छत्तीसगढ़ का आयोजन 27 जनवरी 2022 से 1 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। इन्वेस्टगढ़ छत्तीसगढ़ के आयोजन के माध्यम से राज्य में 50 बिलियन डॉलर से अधिक वैश्विक निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से विश्व के प्रमुख निवेशक समुदायों, कंपनियों, बिजनेस लीडर एवं राज्य सरकार के अधिकारी तथा स्थानीय उद्योगपतियों को एक ही मंच पर आने का अवसर मिलेगा। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होने वाले निवेशक समुदायों और वैश्विक कम्पनियों को छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और इससे मिलने वाले लाभ, राज्य सरकार की नीति, प्रक्रिया, नियमों की जानकारी देने के साथ उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।

बाबा गुरूघासीदास जयंती पर बोले सीएम बघेल, 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण, लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ की घोषणा
उत्तराखंड में फिर आएगी तबाही? भारी बारिश से उफान पर गंगा-अलकनंदा, नदियों के जलस्तर बढ़ने से अलर्ट, देखें वीडियो
पायनियर भारत में करेगी अपने आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट का विस्तार, भारतीय एवं विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव बाज़ारों में विकास का लक्ष्य
अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों के लिए छग सरकार संवेदनशील: अब तक 53 हजार से अधिक श्रमिकों की हुई वापसी
शंकराचार्य महाविद्यालय में विशिष्टजनों का फैशन शो 6 को, 20 से अधिक प्रतिभागी होंगे आयोजन का हिस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें 13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
Next Article Day by day the trend of people towards Chief Minister's Tree Plantation Promotion Scheme मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के प्रति लोगों का दिनों-दिन बढ़ रहा रूझान…. राज्य में अब तक 3243 एकड़ रकबा में 1.21 लाख पौधों का रोपण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?