ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

By @dmin
Published: September 9, 2021
Share
13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
13th Brics Summit: हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता करना खुशी की बात है। बीते 15 सालों में ब्रिक्स देशों ने कई सफलताएं हासिल की हैं। ब्रिक्स देशों से भरपूर सहयोग मिला। कोरोना के संकट के समय सभी साथ मिलकर काम किया। कंधे से कंधे मिलाकर महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया। 

  1. विकासशील देशों के लिए यह मंच अहम
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक शानदार उदाहरण हैं। विकासशील देशों की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी यह मंच उपयोगी रहा है। कि ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ पर इस सम्मेलन की अध्यक्षता करना मेरे और देश के लिए खुशी की बात है। आज की इस बैठक के लिए हमारे पास विस्तृत एजेंडा है। 
  2. भारत की थीम ब्रिक्स देशों की साझेदारी का आधार
    उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि ब्रिक्स अगले 15 वर्षों में और उपयोगी बनकर उभरे। भारत ने अपनी अध्यक्षता के लिए जो थीम चुनी है, वह इसी प्राथमिकता की ओरश इशारा करती है। हमारी थीम है- ब्रिक्स @15: निरंतरता, समेकन और आम सहमति के लिए अंतर-ब्रिक्स सहयोग’। कोऑपरेशन फॉर कंटीन्यूटी, कॉन्सॉलिडेशन एंड कंसेन्सस- यही चार सी (4C) ब्रिक्स देशों की साझेदारी का आधार है।
  3. गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ
    मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ने न्यू डेवलपमेंट बैंक, एनर्जी रिसर्च कॉरपोरेशन जैसे प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। यह भी जरूरी है कि हम आत्मसंतुष्ट ना हों। हमें ये निश्चित करना है कि ब्रिक्स अगले 15 सालों के लिए उपयोगी हो।
  4. कोरोना के बावजूद 150 से ज्यादा ब्रिक्स बैठकें हुईं
    इस साल कोविड की अव्यवस्थाओं के बावजूद 150 से ज्यादा ब्रिक्स बैठकें और कार्यक्रम अयोजित किए गए। जिनमें 20 मंत्री स्तर के थे। परंपरागत क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ हमने ब्रिक्स एजेंडे को बढ़ान का प्रयास किया। इस साल ब्रिक्स ने कई फर्स्ट हासिल किए, यान कई चीजें पहली बार हुईं। 
  5. नवंबर में जल संसाधन मंत्री ब्रिक्स फॉर्मेट में पहली बार मिलेंगे
    पीएम मोदी ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ कि ब्रिक्स ने मल्टीलिटरल सिस्टम्स की मजबूती और सुधार पर एक साझा स्टैंड लिया है। हमने ब्रिक्स काउंटर टेरिरज्म एक्शन प्लान को भी माना है। हाल ही में पहले ब्रिक्स डिजिटल हेल्थ सम्मेलन का आयोजन हुआ। तकनीक की मदद से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए यह एक अहम कदम है। नवंबर में हमारे जल संसाधन मंत्री ब्रिक्स फॉर्मेट में पहली बार मिलेंगे।

गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ
मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ने न्यू डेवलपमेंट बैंक, एनर्जी रिसर्च कॉरपोरेशन जैसे प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। यह भी जरूरी है कि हम आत्मसंतुष्ट ना हों। हमें ये निश्चित करना है कि ब्रिक्स अगले 15 सालों के लिए उपयोगी हो।

ब्रिक्स के भविष्य को मजबूत करेंगे : जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि यह ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ है। पिछले 15 साल में हमने राजनीतिक विश्वास बढ़ाया है और कूटनीतिक बातचीत को आगे ले गए हैं। हमने एक-दूसरे से बातचीत का मजबूत रास्ता निकाला। हमने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। हम अपने साझा विकास की यात्रा साथ-साथ कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत से हमारे सहयोगी देश महामारी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिक्स के भविष्य के लिए हम मिलकर काम करेंगे। हम अपनी चुनौतियों से निपटने के लिए साझा संसाधनों के आधार पर रणनीति बनाएंगे। ब्रिक्स के भविष्य को मजबूत करेंगे।

पुतिन ने उठाया अफगानिस्तान का मुद्दा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका सेना और उसके उसके सहयोगियों के वापस आने से नई चुनौतियां खड़ी हुई है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इससे वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा पर कैसा असर पड़ेगा। यह अच्छी बात है कि हमारे देशों ने इस मुद्दे पर खास नजर बना रखी है।  

अफगानिस्तान अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा न बने : पुतिन
पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान को अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए। इसकी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी का स्रोत के रूप में नहीं होना चाहिए।

साथ मिलकर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं: अफ्रीकी राष्ट्रपति
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि कोराना के खिलाफ हमारे साझा प्रयासों ने दिखाया है कि जब हम एक साथ काम करते हैं तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ब्रिक्स देशों के रूप में हमें अपने लोगों के जीवन, आजीविका की रक्षा करना जारी रखना चाहिए। हमें वैश्विक आर्थिक सुधार का समर्थन करना चाहिए और सार्वजनिक प्रणालियों के लचीलेपन को बढ़ावा देना चाहिए। कोरोना के टीकों, निदान और चिकित्सा विज्ञान तक समान पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। यह एकमात्र तरीका है जिससे हम दुनिया को घेरने वाली इस महामारी का जवाब दे सकते हैं।

सभी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रुप फोटो ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजीलके राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रुप फोटो ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने भिलाई, दुर्ग एवं भिलाई-चरौदा में लगभग 114 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात, कहा- कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के साथ अब तेजी से किए जाएंगे विकास कार्य
वसूली कांड: सीबीआई ने अब अनिल देशमुख के वकील को किया गिरफ्तार, दिल्ली की कोर्ट में पेशी
Big accident : 17 महिलाओं को कुचलते हुए निकल गई एसयूवी, पांच महिलाओं की मौत
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी देश भर में जगा रहे हैं नई उम्मीद, यात्रा को मिलते जनसमर्थन से बौखलाई हुई है भाजपा: वोरा
Big News: जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 22 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, हिरासत में 14 लोग, शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector Bhure's strict instructions to NHAI management कलेक्टर भुरे का एनएचएआई प्रबंधन को सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर तक छोटी गाडिय़ों के लिए ओवरब्रिज शुरू कराने के दिये निर्देश… लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
Next Article New industrial environment created in the state due to the new छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से राज्य में बना नया औद्योगिक वातावरण… 132 एमओयू से 58 हजार 950 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?