ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई पहचान, नया नाम… लेकिन बच न सकी! तकनीक के सहारे सीबीआई ने दो दशक बाद किया आरोपिया को गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

नई पहचान, नया नाम… लेकिन बच न सकी! तकनीक के सहारे सीबीआई ने दो दशक बाद किया आरोपिया को गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 17, 2025
Share
सीबीआई
SHARE

नइदिल्ली (पीआईबी)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 8 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) रही मणि एम. शेखर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। आरोपिया ने बचने के लिए कई हथकंडे अपनाए लेकिन बच न सकी। सीबीआई ने 20 साल आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

दरअसल यह मामला सीबीआई बीएसएफबी, बेंगलुरु द्वारा 01 अगस्त 2006 को दर्ज किया गया था, जिसमें रामानुजम मुथुरमलिंगम शेखर उर्फ आर.एम. शेखर, प्रबंध निदेशक, एम/एस इंडो मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड और श्रीमती मणि एम. शेखर, निदेशक, एम/एस इंडो मार्क्स एवं बीटीसी होम प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। आरोपियों पर 2002 से 2005 के बीच षड्यंत्र रचकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओवरसीज ब्रांच, बेंगलुरु को 800 लाख की राशि का ग़बन करने का आरोप था, जिसमें गैर-निधि आधारित लिमिट्स का दुरुपयोग किया गया।

जांच पूरी होने के बाद 10 दिसंबर 2007 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। दोनों आरोपी पति-पत्नी ने न तो मुकदमे में पेशी दी और न ही समन/वारंट का पालन किया। इसके चलते उन्हें 27 फरवरी 2009 को अदालत द्वारा फरार घोषित किया गया। वर्षों तक लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आए, जिसके बाद सीबीआई ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 50,000-50,000 का इनाम घोषित किया। इस बीच अन्य सह-आरोपियों पर मुकदमा चला और उन्हें दोषी/निर्दोष ठहराया गया, लेकिन इन दोनों के खिलाफ मुकदमा लंबित रहा।

आरोपियों ने अपनी पहचान बदल ली थी और पुराने केवाईसी विवरणों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अपने नाम क्रमशः कृष्ण कुमार गुप्ता (पति) और गीता कृष्ण कुमार गुप्ता (पत्नी) रख लिए और मोबाइल नंबर, ईमेल, पैन आदि सब कुछ बदल लिया। सीबीआई ने उन्नत इमेज सर्च और तुलना उपकरणों का उपयोग करते हुए उनकी डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण किया। इमेज विश्लेषण के जरिए यह पता चला कि आरोपी इंदौर, मध्य प्रदेश में नई पहचान के साथ रह रहे हैं। पुष्टि के बाद सीबीआई की टीम ने उन्हें इंदौर में ढूंढ निकाला।

तलाशी के दौरान यह भी सामने आया कि रामानुजम मुथुरमलिंगम शेखर उर्फ आरएम शेखर की 2008 में (नई पहचान के साथ) मृत्यु हो चुकी थी। उनकी पत्नी मणि एम शेखर को 12 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर बेंगलुरु की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब वह लगभग दो दशक बाद मुकदमे का सामना कर रही हैं। 90 प्रतिशत से अधिक सटीकता के साथ फोटो मिलान ने नई पहचान के बावजूद उनकी पहचान सुनिश्चित करने में मदद की। यह मामला इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि किस तरह तकनीक आधारित उपकरण और ज़मीनी स्तर पर अधिकारियों की प्रतिबद्धता मिलकर लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ने में क़ानून लागू करने वाली एजेंसियों की क्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

कोरोना ब्रेकिंग: आज जिले में मिले 78 नए मरीज, दो की मौत
क्या टल गई जंग?: यूक्रेन के पास तैनात ठिकानों से लौटने लगे रूसी सैनिक, जर्मनी से बातचीत के बाद लिया गया फैसला
Video : बिलासपुर में पुलिस ने पकड़ा भूत, रात को राहगीरों को डराते थे बदमाश… पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे पकड़ा
उत्तम संयम धर्म दिवस के दसलक्षण महापर्व पर किया भगवान का मंगल अभिषेक, भजनों पर हुआ डांडिया नृत्य
पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए सेना-सरकार में बढ़ा तालमेल, रायपुर में लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत और सीएम साय की अहम बैठक सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए सेना-सरकार में बढ़ा तालमेल, रायपुर में लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत और सीएम साय की अहम बैठक
Next Article बीजापुर से आए युवाओं से की सीएम साय ने मुलाकात, बोले- बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?