ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज शुरू, सभी प्लेटफार्म जुड़े… सीधे बाहर निकल सकेंगे यात्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज शुरू, सभी प्लेटफार्म जुड़े… सीधे बाहर निकल सकेंगे यात्री

By Mohan Rao
Published: December 16, 2023
Share
रायपुर रेलवे स्टेशन में नए फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ
SHARE

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में शनिवार को नया फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण सांसद सुनील सोनी ने किया। इस फुट ओवरब्रिज के शुरू होने से एक से लेकर सात नंबर तक सीधे जुड़ गए। यही नहीं इससे यात्री सीधे रेलवे स्टेशन के बाहर निकल सकते हैं। वहीं गुडियारी की ओर से भी लोगों को सुविधा मिल गई है। शुभारंभ अवसर पर  इस मौके पर विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक रायपुर (पश्चिम) राजेश मूणत एवं माननीय विधायक रायपुर (उत्तर) पुरन्दर मिश्रा सहित मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आरके साहू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव सहित अन्य अधिकारी व रायपुर शहर के लोग एवं डीआरयूसीसी के सदस्य उपस्थित रहे।

बता दें रेलवे प्रशासन द्वारा  लगातार स्टेशनों एवं गाड़ियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल ऊपरी पुल (फुटओवर ब्रिज) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन में इस फुट ओवर ब्रिज के बनने से 03 फुट ओवर ब्रिज की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। इस नवनिर्मित ब्रिज में प्लेटफार्म पर उतरने-चढ़ने के लिए रैम्प की व्यवस्था भी दी गई है।नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज 96 मीटर लंबा एवं 6.3 मीटर चौड़ा है यह ब्रिज लगभग 09.03 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद सुनील सोनी ने इस सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी । साथ ही उन्होने कहा कि नवनिर्मित पैदल ऊपरी पुल (फुटओवर ब्रिज) की उपलब्धता से यात्रियों को  प्लेटफार्म नम्बर 01 से  प्लेटफार्म, नम्बर 2-3 एवं 5-6 तथा 07 नम्बर प्लेटफार्म में सुरक्षित एवं आरामदायक आवागमन की सुविधा मिलेगी। आगे उन्होने कहा कि रेलवे द्वारा अधोसंरचना, यात्री सुविधाओं के कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इस नवनिर्मित पैदल पुल के बनने से यात्रियों को आसानी से प्लेटफार्म पर आवागमन में सुविधा होगी। यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगी ।  यह रेलवे की अच्छी पहल है । इस लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारंभ में  मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा स्वागत भाषण के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुये इन सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव ने दिया।

इस गांव में पंचायत ने बनवाया ऐसा टॉयलेट कि देखने वाले हैरान, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल.. जानिए कहां का है यह मामला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई एवं करमा तिहार के लिए आमंत्रण
लॉकडाउन का उल्लंघन: विजय कांप्लेक्स का एक दुकानदार सीधे ग्राहकों को दे रहा था फल…. निगम की टीम ने वसूला 20 हजार रुपए का जुर्माना
कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके
संसद में पास होने के 51 माह बाद देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दया सिंह बोले – पहले ही कैबिनेट में पीएम आवास की मंजूरी देकर सीएम साय ने पेश की मोदी की गारंटी
Next Article वैशाली नगर के संवरेंगे तालाब, अहमदाबाद के कांकरिया झील का अध्ययन करने विधायक रिकेश रवाना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?