ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर के संवरेंगे तालाब, अहमदाबाद के कांकरिया झील का अध्ययन करने विधायक रिकेश रवाना
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर के संवरेंगे तालाब, अहमदाबाद के कांकरिया झील का अध्ययन करने विधायक रिकेश रवाना

By Mohan Rao Published December 16, 2023
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के लगभग 32 तालाबों का बहुत जल्द न सिर्फ कायाकल्प होने जा रहा है बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी वैशाली नगर के सभी तालाब काफी उपयोगी बनने जा रहे हैं। विधायक रिकेश सेन की इस नई सोच और पहल को वैशाली नगर की जनता जल्द ही मूर्त रूप में देखेगी। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के ड्रीम प्रोजेक्ट कांकरिया झील की तर्ज पर वैशाली नगर के सभी तालाबों की दशा और दिशा को और अधिक सुंदर और बेहतर बनाने के प्रयास के तहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शनिवार को अहमदाबाद रवाना हुए। उनके साथ नगर निगम भिलाई, राज्य शासन के अधिकारी तथा आर्किटेक्ट टीम भी है। अहमदाबाद जाकर विधायक टीम सहित कांकरिया झील का अवलोकन करेंगे और उसके पूरे प्रोजेक्ट को समझेंगे ताकि उसी अनुरूप वैशाली नगर के सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण हो सके।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि अहमदाबाद की कांकरिया झील नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, उसे देखने और समझने के लिए दो दिन के लिए अहमदाबाद जा रहा हूं। वैशाली नगर विधानसभा में भेलवा तालाब, संजय नगर से लेकर सभी कुल 32 तालाब हैं जिसे मैं अच्छी तरह से सजाना और संवारना चाहता हूं। मैंने देखा है कि तालाबों में अब तक करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं लेकिन तालाब जस के तस हैं, कुछ अच्छा करने के लिए, कुछ अच्छा बनाने के लिए, कुछ यूनिक बनाने के लिए मैं कांकरिया प्रोजेक्ट को देखने जा रहा हूं। मेरे साथ निगम के अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी और आर्किटेक्ट टीम भी होगी। इसलिए वहां से सीखने समझने के बाद बहुत जल्द वैशाली नगर क्षेत्र के सभी तालाबों पर काम शुरू किया जाएगा। श्री सेन ने वैशाली नगर की जनता से 2 दिन की अपनी छुट्टी की मांग करते हुए कहा कि मैं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र को सजाने और संवारने का स्वप्न लेकर अहमदाबाद जा रहा हूं इसलिए 2 दिन तक वैशाली नगर की क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात नहीं हो सकेगी। वहां से लौट के बाद मैं पुन: आप सबके सुख-दु:ख में सहभागी बनने के लिए, आपकी सेवा में तैयार मिलूंगा।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao December 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज शुरू, सभी प्लेटफार्म जुड़े… सीधे बाहर निकल सकेंगे यात्री
Next Article चरणदास महंत बने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष, दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार… खड़गे ने जारी किया आदेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?