ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्लेजिंग यूनिट से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर: माटीकला बोर्ड ने तैयार किया राज्य का दूसरा ग्लेजिंग यूनिट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

ग्लेजिंग यूनिट से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर: माटीकला बोर्ड ने तैयार किया राज्य का दूसरा ग्लेजिंग यूनिट

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
New employment opportunities will be available from the glazing unit: Matikala Board has prepared the second glazing unit of the state
New employment opportunities will be available from the glazing unit: Matikala Board has prepared the second glazing unit of the state
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड द्वारा सूरजपुर जिले के ग्राम तेलईकछार में राज्य का दूसरा ग्लेजिंग यूनिट स्थापित किया जा रहा है। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि इस ग्लेजिंग यूनिट के शुरू होने से जहां एक ओर रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर प्रवासी श्रमिकों को स्थाई और नियमित रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के तेलईकछार में एक नया ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना का कार्य पूर्णता की ओर है।

ग्रामोद्योग मंत्री ने कहा कि यहां से तैयार होने वाले बर्तनों का आने वाले समय में शासकीय रेस्ट हाउस, शासकीय कार्यालयों सहित मंत्रालय आदि में उपयोग होगा। ग्रामोद्योग मंत्री ने कहा कि इस यूनिट के प्रारंभ होने से यहां के बर्तनों की मांग बढ़ेगी। यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और वे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाले मिट्टी के बर्तनों से एक ओर पर्यावरण की रक्षा होगी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों में इस प्रकार के बर्तनों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।

मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि लोग आजकल महंगे विविध प्रकार के धातुओं के बने बर्तन खरीदते हैं। यहां बनने वाले बर्तन कम कीमत बहुत में आसानी से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाले बर्तन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल होंगे और उनके विक्रय के लिए बाजार भी उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि राज्य का यह दूसरा यूनिट है जिसे जल्द ही शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्लेजिंग बर्तन तैयार करने के लिए प्रथम चरण में 40 लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। ग्लेजिंग यूनिट के प्रारंभ होते ही प्रशिक्षित लोगों द्वारा मिट्टी के बर्तनों का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में 250 लोगों को प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है। तेलईकछार में ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना, मशीन, औजार और उपकरण लगाकर ‘टर्न कीÓ बेस पर सामग्री उत्पादन किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने किया नई औद्योगिकी नीति को किया लॉन्च, बोले- राज्य की नई औद्योगिक नीति को हमने रोजगार परक बनाया  
लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा: तीसरी लहर की आशंका न के बराबर… लगातार कम होगा संक्रमण
क्या आप ने भी बना रखा है UPI आईडी, इस एक गलती से बंद हो सकता है खाता… जानिए क्या है गाइडलाइन
मुख्यमंत्री साय से मिले प्रशिक्षु आईपीएस, सीएम निवास में की भेंट… कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दगाबाजी से बाच नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक दगाबाजी से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
Next Article कोरोना की टेस्टिंग तेज करने जिला प्रशासन की कवायद: 21 लैब टेक्नीशियनों की हुई नियुक्ति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?