ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Netflix Plan: नेटफ्लिक्स ने फिर सस्ते किए अपने प्लान, जानें अब कहां कितने हुए दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Netflix Plan: नेटफ्लिक्स ने फिर सस्ते किए अपने प्लान, जानें अब कहां कितने हुए दाम

By Sonu Sahu
Published: February 24, 2023
Share
SHARE

‘नेटफ्लिक्स’ दुनिया भर में एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर दर्शकों द्वारा पसंद की जाने वाली कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। सिनेप्रेमी इन फिल्मों और वेब सीरीज को देखने के लिए अक्सर इसका सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं। जहां नेटफ्लिक्स आए दिन उस पर रिलीज होने वाले शोज और फिल्मों के लिए चर्चाओं में रहता है, वहीं आज यह प्लेटफॉर्म किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। हमारी यह खबर नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि प्लेटफॉर्म ने कई देशों में सब्सक्रिप्शन कीमतों को घटाने का फैसला किया है।

नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर 30 से अधिक देशों में सब्सक्रिप्शन कीमतों को कम करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह फैसला उन ग्राहकों को अपने से जोड़ने के प्रयास में लिया है, जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बढ़ती कीमतों के कारण दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने यह फैसला में मध्य पूर्वी देशों जैसे यमन, जॉर्डन, लीबिया और ईरान, केन्या, अफ्रीकी बाजार, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और बुल्गारिया जैसे यूरोपीय देश शामिल में जारी करने का फैसला किया है।

इसके अलावा लैटिन अमेरिका के निकारागुआ, इक्वाडोर और वेनेजुएला सहित कई देशों की सब्सक्रिप्शन कीमतों में कमी देखी गई है। एशियाई देशों में मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे कई देश शामिल हैं। विश्लेषकों का कहना है कि, ‘यह निश्चित रूप से न केवल नेटफ्लिक्स के लिए बल्कि स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री के हालिया रुझानों के खिलाफ है।

नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम जानते हैं कि जब मनोरंजन की बात आती है तो सब्सक्राइबर्स के पास ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं और नेटफ्लिक्स एक ऐसा अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर है।’ पिछले साल जनवरी में नेटफ्लिक्स ने यूएस और कनाडा में सब्सक्राइबर्स के लिए अपने प्लान की कीमत बढ़ाई थी। बाद में मार्च में, नेटफ्लिक्स ने यूके और आयरलैंड के सब्सक्राइबर्स के लिए अपनी सब्सक्रिप्शन कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी।

बिलासपुर पुलिस ने जब्त 10 किलो चांदी के जेवर, नगदी भी बरामद… मध्यप्रदेश से लेकर पहुंचा था व्यापारी
झूम उठेगा पर्यटकों का दिल, मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- झुमका आइलैंड का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री साय का धमतरी में विशाल रोड शो, बोले- नगर निकाय में भाजपा की जीत से धमतरी को मिलेगा ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ
मानवीय संकट: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने खींचे अफगानिस्तान से हाथ, तालिबान से खत्म किए रिश्ते
ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत… सिरसा गेट चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक साल पहले की थी चोरी, अब चढ़े पुलिस के हत्थे… सूने मकान में मारा था हाथ
Next Article कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : सोनिया गांधी व राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?