ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय मूल की नेहा शुक्ला ने बनाई सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस, छह फीट पार करने पर करेगा अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारतीय मूल की नेहा शुक्ला ने बनाई सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस, छह फीट पार करने पर करेगा अलर्ट

By @dmin
Published: August 27, 2020
Share
भारतीय मूल की नेहा शुक्ला ने बनाई सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस, छह फीट पार करने पर करेगा अलर्ट
भारतीय मूल की नेहा शुक्ला ने बनाई सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस, छह फीट पार करने पर करेगा अलर्ट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूरे विश्व में कोरोना का कहर है और इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। डब्लयूएचओ ने कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इस बात का कैसे पता लगाया जाए कि आप किसी से छह फीट की दूरी पर ही खड़े हैं।
इसी को आधार मानते हुए 15 वर्षीय भारतीय मूल की नेहा शुक्ला ने एक सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस तैयार किया है। नेहा ने डिवाइस गल्र्स फिद इंपैक्ट नाम के एक ऑनलाइन आंत्रेप्रोन्योरिशिप प्रशिक्षण संस्थान की मदद से बनाया है। इसे खास तौर पर लड़कियों के लिए बनाया गया है।
नेहा शुक्ला ने बताया कि वो कोरोना से लडऩे के लिए कुछ करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस का आविष्कार किया। यह डिवाइस अल्ट्रासोनिक सेंसर और माइक्रोफोन्स का इस्तेमाल कर यह पता करती है कि सामने खड़ा शख्स आपसे छह फीट की दूरी पर है या नहीं।
अगर डिवाइस को इस्तेमाल करने वाले शख्स छह फीट की दूरी पार करता है तो यह डिवाइस यूजर को वाइब्रेट और बीपिंग के जरिए अलर्ट कर देती है। नेहा शुक्ला को इंजीनियरिंग और तकनीकी में ज्यादा दिलचस्पी है, नेहा शुक्ला ने इस डिवाइस को कैप की तरह बनाया है, जिसे यूजर अपने सर पर पहन सकता है।
अगर आप छह फीट की दूरी को पार करते हैं तो यह कैप वाइब्रेट करती है और बीप के जरिए यूजर को अलर्ट कर देती है। नेहा शुक्ला ने बताया कि यह डिवाइस माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित है, जिसे कैप में लगाया गया है। अगर कोई छह फीट की दूरी पार करेगा तो प्रोग्राम और माइक्रोप्रोसेसर अलर्ट हो जाएगा। 
इस कैप के अंदर अल्ट्रासोनिक सेंसर, एक माइक्रोप्रोसेसर, एक बजर और नौ वोल्ट बैटरी है। नेहा बताती हैं कि उन्होंने प्रोग्राम को कोडेड किया है, जिससे अल्ट्रासोनिक सेंसर को अल्ट्रासोनिक तरंगें के बाहर भेजने का काम करता है। अब, अगर ये तरंगें छह फीट की सीमा का पता लगाने वाले शख्स से टकराती हैं, तो इस डाटा की गणना इस प्रणाली में बदल जाती है, जिसकी मदद से यूजर को अलर्ट किया जाता है।
नेहा शुक्ला अमेरिका में पैदा हुई हैं और वहीं पली बढ़ी हैं। नेहा शुक्ला ने अप्रैल में इस डिवाइस पर काम करना शुरू कर दिया था और जून तक इसका प्रोटोटाइप बना लिया था। नेहा शुक्ला अब इस डिजाइन में और सुधार कर रही हैं ताकि आसानी से इसे पहना जा सके। 
नेहा शुक्ला ने कहा कि इसी के साथ वो एक ब्लुटूथ एप तैयार कर रही हैं जो आपके फोन पर भी यही सूचना भेजेगा और आप इसके इतिहास पर नजर रख सकते हैं। पिछले महीने नेहा शुक्ला को न्यूयॉर्क टाइम्स और नैसडेक की स्क्रीन पर फीचर किया गया था। नेहा शुक्ला ने कहा कि वो कोरोना महामारी खत्म होने के बाद भारत जरूर आना चाहेंगी।

देश-विदेश में चमकेगा दंतेवाड़ा का गारमेंट ब्रांड ‘डेनेक्स’ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भिलाई चेम्बर की नई कार्यकारिणी बनी, दिनकर बसोटिया, शंकर सचदेव व सुनील मिश्रा सहित यह है शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेंड्री में सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय भवन का किया लाकार्पण
जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: पर्यावरण मंत्री अकबर
नाली में कचरा डालने वालों के घर पहुंचकर निगम ने काटा जुर्माना…. 16 लोगों पर निगम ने की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन कांग्रेस में कलह : जितिन प्रसाद के पक्ष में उतरे सिब्बल, बोले- अपनी ही पार्टी में विरोध दुर्भाग्यपूर्ण
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं कोरोना के चलते सुप्रीम कोर्ट का देशभर में मुहर्रम पर जुलूस निकालने की इजाजत से इनकार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?