ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक

By Om Prakash Verma
Published: June 16, 2025
Share
Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक
Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक
SHARE

भांजी ने किया नीट क्लियर, मां और नानी का रहा सपोर्ट
भिलाई। निजी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मामा की मेहनत रंग लाई है। केम्प-1, वार्ड-27 शास्त्री नगर भिलाई की रहने वाले अनिल तिवारी की भांजी, मां नीतू शर्मा की बेटी ट्विंकल शर्मा ने नीट क्लियर किया। शनिवार को घोषित नीट के नतीजे में ट्विंकल ने 524 अंक हासिल किया है। 10वीं में भी उसके 96 फीसदी और 12वीं में 92 फीसदी अंक हासिल कर परिवार और गुरूजनों को गौरवान्वित कर चुकी हैं। उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए भिलाई एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने उनकी नीट की पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया।

ट्विंकल ने बताया कि मामा अनिल तिवारी कल्याण कॉलेज में कार्यरत हैं। उन्हीं के पास मां नीतू शर्मा, नानी, दोनों बहनों के साथ रहती हैं। शासकीय उच्चत्तर कन्या शाला वैशाली नगर में 11वीं कक्षा में जीव विज्ञान विषय से पढ़ाई के दौरान नीट के बारे में कभी सोचा नहीं था। गुरुजनों ने मेरी प्रतिभा को देखा और नीट के लिए तैयार किया। 12वीं पास करने के बाद नीट के लिए अलग से तैयारी की। हर दिन 7-8 घंटे पढ़ाई के साथ मॉक टेस्ट दिया। नीट के पुराने पर्चे हल किए। इसमें गुरुजनों के साथ मां, मामा और नानी का काफी सहयोग रहा। मेरे लिए ट्रस्ट की ओर से आवश्यक संसाधन की भी व्यवस्था की गई।

आईआईटीयन छात्रों का समूह है ट्रस्ट, छात्रों को मिलता है लाभ
राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि भिलाई एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट को भिलाई के उन विद्यार्थियों ने बनाया है, जो आईआईटी कर चुके हैं और आज देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। ट्रस्ट हर साल शासकीय स्कूलों में पढ़ रहे 25-30 मेधावी बच्चों की सहायता करता है। उनके जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए शुल्क आदि जमा करते हैं।

बिहार में नौ महीने बाद फिर से खुले सभी स्कूल-कॉलेज, मास्क सबके लिए अनिवार्य
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली
प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सीएम साय की पहल, पैवेलियन में रुकने व खाने की है नि:शुल्क व्यवस्था
गुस्ताखी माफ: एक साथ दो कोर्स की दुविधा
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 135 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, 11 प्लास्टिक की बोरियों में 750 पौव्वा शराब, कार भी जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई-चरोदा निगम : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में बदली स्कूलों की टाइमिंग, गर्मी के कारण सरकार का फैसला

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?