ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई-चरोदा निगम : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई-चरोदा निगम : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार

By Mohan Rao
Published: June 16, 2025
Share
दीवार ढही
SHARE

सांसद प्रतिनिधि ने लगाया निगम में कमीशन खोरी का अरोप, गुणवत्ता पर उठाए सवाल

भिलाई। तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां के वार्ड क्रमांक 9 शीतला पारा स्थित बमनीन तालाब की दीवार आधे घंटे की बारिश में ही ढह गई है। 97 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा था और इसका आधा से ज्यादा काम पूरा हो चुका है और ठेकेदार को आधा पेमेंट का भुगतान किया जा चुका है। ऐसे में दीवार ढहने से निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में सांसद प्रतिनिधि ने कमीशन खोरी का आरोप लगाया है।

बता दें रविवार शाम को अचानक मौसम नले करवट ली और बारिश शुरू हो गई। दुर्ग भिलाई जमकर बरसात हुई। कहीं आधे घंटे तो कहीं दों घंटे तक पानी गिरा। बारिश का असर यह हुआ कि शीतला पारा वार्ड क्रमांक 9 स्थित बमनीन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई दीवार ढह गई। दीवार को बनाकर लोगों के चलने के लिए पेवल ब्लॉक लगाए गए लेकिन यहां लगभग 100 फीट तक दीवार ढही। बताया जा रहा है कि नींव मजबूत नहीं होने के कारण दीवार ढह गई है। इस घटना के बाद निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

गुणवत्ता विहीन कार्य
तालाब की दीवार गिरने के बाद निगम के कार्य में कमीशन खोरी का आरोप लग रहा है। स्थानीय पार्षद सुषमा चंद्राकर व सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर ने कहा है कि हमने कई बार निगम में काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए। निर्माणी एजेंसी तय मानकों पर काम नहीं कर रही थी। इसके लिए अफसरों से निरीक्षण का भी निवेदन किया गया। निगम के अधिकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने भी नहीं जाते। निर्माणाधीन तालाब की दीवार गिरने का कारण निगम में बढ़ चुकी कमीशन खोरी है। इसके कारण ठेकेदार गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहा है।

महापौर ने कहा- जानकारी लेता हूं
वहीं इस मामले में महापौर निर्मल कोसरे का कहना है कि तालाब की दीवार गिरने की जानकारी सुबह मिली है। कैसे और क्या हुआ इसकी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। महापौर ने कहा कि निगम क्षेत्र में कुछ तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई होगी।

भीषण कोहरे में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से भिड़ी बस… 4 यात्रियों की मौत… 3 घायल
CG Crime News : अंधे कत्ल का खुलासा, महिला ने अपने युवा प्रेमी के साथ की थी दिव्यांग की हत्या, तीन दिन पहले पोखर में मिली थी लाश
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत ने कहा केंद्र के पास 26 नवंबर तक का वक्त, इसके बाद गांव छोड़कर दिल्ली के चारों बॉर्डर पहुंचेंगे किसान
नए साल के जश्न से पहले दुर्ग एसपी सड़क पर, 195 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 12 वाहन भी जब्त
Effect of inflation: टमाटर की सुरक्षा के लिए इस पार्टी कार्यकर्ता ने रखा बाउंसर, बोला- लूट के डर से सुरक्षा जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : जुआरियों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाइ, 18 गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा की रकम जब्त
Next Article Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक Neet Result: ट्विंकल अब बनेगी डॉक्टर, रंग लाई मामा की मेहनत, नीट में हासिल किए 524 अंक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?