ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई पानी टंकियों से 35 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू…. मंत्री अकबर व डहरिया की मौजूदगी में वोरा ने दी महापौर को शाबासी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नई पानी टंकियों से 35 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू…. मंत्री अकबर व डहरिया की मौजूदगी में वोरा ने दी महापौर को शाबासी

By @dmin
Published: May 21, 2021
Share
नई पानी टंकियों से 35 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू…. मंत्री अकबर व डहरिया की मौजूदगी में वोरा ने दी महापौर को शाबासी
नई पानी टंकियों से 35 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू…. मंत्री अकबर व डहरिया की मौजूदगी में वोरा ने दी महापौर को शाबासी
SHARE

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र के पेयजल संकट वाले 7 वार्डों में लोगों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक अरुण वोरा द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करने एवं अधिकारियों व ठेका एजेंसी पर दबाव बनाए रखने के बाद हनुमान नगर, गिरधारी नगर व सिकोला बस्ती में निर्मित 36 लाख लीटर क्षमता वाली तीन उच्च स्तरीय जलागारों का नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव डहरिया द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव की मौजूदगी में वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार जताते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा सफेद हाथी बना दी गई योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने राशि जारी कर तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने महापौर धीरज बाकलीवाल को शाबासी देते हुए कहा कि निगम में 20 वर्षों बाद कांग्रेस की परिषद आने के बाद सभी कार्यों को बेहद तेजी से निष्पादित किया जा रहा है। जल्द से जल्द मिशन अमृत के 147 करोड़ के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करवा लिया जाए ताकि शहर की सम्पूर्ण आबादी के शुद्ध पेयजल की समस्या का समाधान हो सके व मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप टैंकर मुक्त शहर की ओर कदम बढ़ाया जा सके।
नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने अपने संबोधन में दुर्ग शहर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि विधायक अरुण वोरा के आग्रह पर कोविड काल मे भी लगातार दुर्ग निगम के लिए विकास कार्यों हेतु राशि जारी की जा रही है आगे भी जैसे जैसे प्रस्ताव भेजे जाएंगे कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी शासन से लगातार राशि उपलब्ध करवाने की बात कही। महापौर धीरज बाकलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन करोड़ की लागत से बनाई गई तीनों पानी टंकियों से वार्ड क्रमांक 19,20,21,22, 09 , 05 एवं 15 के 7 हजार परिवारों की पेयजल समस्या का निराकरण होने जा रहा है। जिससे दोनों टाइम लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वर्चुअल लोकार्पण के दौरान शहर अध्यक्ष गया पटेल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, एमआईसी अब्दुल गनी, दीपक साहू, अनूप चंदनिया, राजकुमार नारायणी,अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार, अजय गुप्ता, अंशुल पांडेय, रत्ना नारमदेव, कृष्णा देवांगन, अमित देवांगन, उषा ठाकुर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जनजातीय गौरव पखवाड़ा : छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में भगवान बिरसा मुंडा की गूंज… देखें Video
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुडको वॉलीबॉल क्लब भिलाई की महिला वॉलीबॉल टीम बनी चैंपियन…. फाइनल में रायपुर को हराया
श्वेता मिश्रा ने की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा सुरक्षा सप्ताह मनाने की अपील
पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन, आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का मौका, भिलाई के सभी वार्डों में कल से शिविर
Bhilai Breaking : पॉलिसी के नाम पर डॉक्टर को लगाया लाखों का चूना, पुरानी पॉलिसी के रुपए निकालने का दिया था झांसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिलायंस फाउंडेशन की पहल: पहले मास्क अब सेनिटाइजर और ग्लूकोज का वितरण रिलायंस फाउंडेशन की पहल: पहले मास्क अब सेनिटाइजर और ग्लूकोज का वितरण
Next Article जेएलएन अस्पताल के सभी बेडस् को पाइप्ड ऑक्सीजन से जोडऩे की कवायद…. बीएसपी ने कोविड के भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए कसी कमर जेएलएन अस्पताल के सभी बेडस् को पाइप्ड ऑक्सीजन से जोडऩे की कवायद…. बीएसपी ने कोविड के भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए कसी कमर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?