ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल में आपकी जेब पर पड़ेगा भार, बाइक से लेकर बिस्किट तक सब महंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

नए साल में आपकी जेब पर पड़ेगा भार, बाइक से लेकर बिस्किट तक सब महंगा

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली,नए साल यानी 2020 के आगाज में अब कुछ घंटों का समय बचा है. नए साल में आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें महंगी होने वाली हैं. इसमें बाइक से लेकर बीमा तक शामिल है. आइए जानते हैं महंगी होने वाली कुछ चीजों के बारे में…
नए साल में मारुति समेत अधिकतर ऑटो कंपनियों ने कार या बाइक्‍स की कीमतें बढ़ा दी हैं. कहने का मतलब ये है कि अगर आप नए साल में कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पहले के मुकाबले अब अधिक कीमत चुकानी होगी.
नए साल में 5 स्टार फ्रिज और AC की कीमत भी बढ़ने वाली है. दरअसल, 2020 में नया एनर्जी लेवलिंग नॉर्म्स लागू होने वाला है. इसके मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक निर्माताओं को फाइव स्टार फ्रिज या एसी को कूलिंग के लिए पारंपरिक फोम की जगह वैक्यूम पैनल का इस्तेमाल करना पड़ेगा. इस नए नॉर्म्‍स के बाद फाइव स्टार फ्रिज या एसी करीब 6,000 रुपये तक महंगा होने की संभावना है.
बीमा कंपनियों को रेग्‍युलेट करने वाली संस्‍था इरडा के आदेशानुसार नए साल में जीवन बीमा पॉलीसी के नियम बदल जाएंगे. ये बदलाव केवल लिंक्ड, नॉन लिंक्ड जीवन बीमा पॉलीसी में होगा. नए नियम लागू होने के बाद प्रीमियम महंगा और गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम होने की आशंका है.
नए साल में ट्रेन से सफर करना महंगा हो सकता है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि रेलवे बोर्ड यात्री और माल ढुलाई भाड़े को मौजूदा हालात के हिसाब से तर्कसंगत बनाने जा रहा है. वी के यादव के मुताबिक जहां किराया कम है, वहां बढ़ाया जाएगा और जहां किराया ज्यादा है वहां कम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि काफी दिनों से यात्री किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि रेलवे का खर्च बढ़ता जा रहा है.
नए साल में आम लोगों को पेट्रोल और डीजल पर ”प्रीमियम” देना पड़ सकता है. दरअसल, तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय से वाहन ईंधनों के दाम बढ़ाने की ”प्रीमियम योजना” का समर्थन करने की अपील की है. खबर है कि सरकार इस मांग पर विचार भी कर रही है. अगर सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगी तो उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम पर क्रमश: 80 पैसे और 1.50 रुपये प्रति लीटर के करीब प्रीमियम अगले 5 साल तक चुकाना पड़ेगा. बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कटौती या वृद्धि करती हैं.
नए साल में पारले और आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा या फिर पैकेट के आकार में बदलाव कर सकती हैं. कुछ महीनों पहले इस संबंध में एफएमसीजी कंपनियों ने संकेत भी दिए थे. कहने का मतलब ये है कि नए साल में स्नैक, नमकीन, फ्रोजेन फूड, केक, साबुन, रेडी टू ईट मील्स, बिस्किट समेत अन्‍य चीजें महंगी हो सकती हैं.

जल्द 11 अंकों का होगा आपका मोबाइल नंबर, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
तेल की बढ़ती कीमतों से जल्द मिलेगी राहत: पेट्रोलियम मंत्री
अमित शाह ने कहा, भारत 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा
13 महीने के उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई दर, अप्रैल महीने में 1.26% हुआ आंकड़ा
बजट के बाद से ही शेयर बाजार उफान पर, 358 अंक ऊपर 50600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विस्डन की दशक की टी20 टीम में विराट और बुमराह शामिल, फिंच होंगे कप्तान
Next Article 50 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए रुपे-यूपीआई से लेनदेन हुआ जरूरी, चूक पर भारी जुमार्ना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?