ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: NCB ने कोर्ट में कहा- ड्रग्स तस्करी में शामिल थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह सहित बड़े लोगों को करती थीं सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

NCB ने कोर्ट में कहा- ड्रग्स तस्करी में शामिल थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह सहित बड़े लोगों को करती थीं सप्लाई

By @dmin
Published: September 29, 2020
Share
NCB ने कोर्ट में कहा- ड्रग्स तस्करी में शामिल थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह सहित बड़े लोगों को करती थीं सप्लाई
NCB ने कोर्ट में कहा- ड्रग्स तस्करी में शामिल थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह सहित बड़े लोगों को करती थीं सप्लाई
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत का विरोध करते हुए दाखिल एफिडेविट में कहा है कि ये ड्रग सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रिया ने ड्रग तस्करी को फाइनेंस किया। वॉट्सऐप चैट, मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क से निकाले गए रिकॉर्ड बताते हैं कि रिया चक्रवर्ती ना केवल लगातार इसका सौदा करती थीं, बल्कि इस अवैध कारोबार को फाइनेंस भी करती थीं।
एनसीबी ने एफिडेविट में यह भी कहा है कि यह जानते हुए भी कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग ले रहे हैं, रिया ने इसमें उनका साथ दिया और छिपाया। एनसीबी ने कहा, ‘यदि पूरे परिदृश्य को देखें तो मौजूदा आवदेक (रिया) ने यह जानते हुए कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स ले रहे हैं, उन्होंने इसे प्रश्रय दिया। मौजूदा आवेदक ने उपने घर में ड्रग्स को स्टोर किया और सुशांत सिंह राजपूत को भी देती थी।
जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि रिया हाई सोसायटी पर्सनैलिटीज के लिए ड्रग डिलीवरी से जुड़ी हुई थीं। एनसीबी ने कहा, ‘वह हाई सोसायटी पर्सनैलिटीज से जुड़े ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर हैं। इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि वह ड्रग्स तस्करी में शामिल थीं। रिया चक्रवर्ती ड्रग डिलीवरी करतीं थीं और क्रेडिड कार्ड, कैश और पेमेंट गेटवे के जरिए पेमेंट करती थीं।
गौरतलब हैं कि सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले काफी दिनों से मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। मुंबई की विशेष अदालत ने उन्हें 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे।

राजस्व कामकाज की प्रक्रिया सरल होने से लोगों को मिली राहत
Gustakhi Maaf: राहुल को राहत के बाद राजनीति
CG Crime : शराब के लिए घर का धान चुराकर बेच देता था शख्स, विवाद के बाद पत्नी ने उतारा मौत के घाट
शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’
Breaking News : बंद बोरे में मिली महिला की लाश, हत्या के बाद ठिकाने लगाया… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनावश्यक घर से बाहर न निकले,कलेक्टर और एसपी ने की अपील
Next Article ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन… बाजारों की दुकानों को खोलने की मिल सकती है अनुमति…. जिलों में स्थिति देखकर कलेक्टर जारी करेंगे दिशा निर्देश यह कैसा लॉकडाउन: सबकुछ बंद है फिर भी संक्रमण अपने चरम पर… दुर्ग में पहली बार मिले 519 केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?