ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सलियों ने जारी की जवानों से लूटे हथियारों की तस्वीर, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने ली हमले की जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

नक्सलियों ने जारी की जवानों से लूटे हथियारों की तस्वीर, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने ली हमले की जिम्मेदारी

By Mohan Rao
Published: November 5, 2024
Share
SHARE

सुकमा। दो दिन पहले रविवार को जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी में तैनात जवानों पर हमला कर हथियार लूट लिए गए। हमले में दो जवान घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर इस हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों से लूटे गए हथियारों की तस्वीर जारी की है। दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुआ कहा कि पीएलजेए के लड़ाको ने क्रांतिकारी काम किया।  

बता दें रविवार 3 नवंबर को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सरहद पर स्थित जगरगुंडा का साप्ताहिक बाजार भरा था। जवान बाजार ड्यूटी पर निकले हुए थे। इस बीच सुबह 8 बजे नक्सलियों की एक स्मॉल एक्शन टीम ग्रामीण वेशभूषा में जवान करतम देवा और सोढ़ी कन्ना पर हमला कर दिया था। नक्सलियों ने उनसे एके-47 और एसएलआर राइफल लूट ली थी। अब माओवादियों ने हथियार सहित गोलियों की तस्वीर जारी की है। नक्सली लीडर समता ने तस्वीर के साथ एक पर्चा जारी कर कहा कि जवानों पर उनकी PLGA ने हमला किया था।

पर्चा जारी कर समता ने लिखा है कि सुकमा जिला के जगरगुण्डा हाट्‌बाजार में हमारा लडाकु पीएलजीए ने हमला कर हथियार जब्त किए हैं। इनका दक्षिण सब जोनल ब्यूरो क्रांतिकारी अभिनंदन करती है। पर्चा में लिखा है कि कैंपों का जब लोग विरोध करते हैं, तो पुलिस फोर्स उन पर अंधाधुंध फायरिंग करती है। उन्हें फर्जी केस में कई सालों तक जेल में बंद कर दिया जाता है। फर्जी एनकाउंटर में माओवादी कहकर निर्दोषों को मार दिया जाता है। समता का कहना है कि बस्तर में फोर्स कॉरपोरेट घरानों को सिक्योरिटी देने का काम कर रही है। जिसका यहां की जनता विरोध कर रही है। समाजवाद को सफल बनाने के दिशा में जनयुद्ध को आगे बढ़ाएंगे।  दृढ़ता से मुकाबला करते हुए गुरिल्ला युद्ध को आगे बढ़ाएंगें, अंतिम जीत जनता का ही होगी।

नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद
धमधा में हेल्थ केयर अब होगा बेहतरीन, अगले महीने तक तैयार हो जाएगा नया स्वास्थ्य केंद्र, रेडियोलाजी और ओटी की सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध
कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 10064 नए मरीज
जिला अस्पताल का पहला टीका डॉ. सुगम सावंत को….. कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन शुरू होने से उत्साह का वातावरण
हिंसा की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने पर विचार करेगा SC
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत की पवित्र 51 नदियों का जल बैकुंठधाम सूर्यकुंड में समाहित, विधायक रिकेश ने पदयात्रा कर गंगाआरती के बाद मिलाया जल
Next Article रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग करने वाले पकड़ाए, पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाते दिखे आरोपी… शहर छोड़ने की फिराक में थे दोनों
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?