ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग करने वाले पकड़ाए, पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाते दिखे आरोपी… शहर छोड़ने की फिराक में थे दोनों
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarh

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग करने वाले पकड़ाए, पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाते दिखे आरोपी… शहर छोड़ने की फिराक में थे दोनों

By Mohan Rao
Published: November 5, 2024
Share
सेंट्रल जेल रायपुर के बाहर फायरिंग करने वाले पकड़ाए
SHARE

रायपुर। राजधानी में सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार दोपहर को फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब बदमाशों को गिरफ्तार कर ला रही थी तो दोनों लंगड़ाते दिखे। दोनों बदमाश रायपुर शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को रायपुर-दुर्ग की सीमा पर गिरफ्तार किया है। फिलहाल गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें सोमवार की दोपहर को शेख साहिल नाम का युवक जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था। शेख साहिल निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही हमलावरों में शामिल एक युवक शेख साहिल से बातचीत करने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए थे। गोली शेख साहिल के गले में लगी। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

राजधानी में दिन दहाड़े सेंट्रल जेल के पास इस तरह के हमले ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौति खड़ी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों का पता लगा रही थी। हमलावरों को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी। इस दौरान पुलिस ने रायपुर और दुर्ग की सीमा पर मौजुद नंदनवन के पास से शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और मोहम्मद शाहरूख को धर दबोचा। दोनों शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद किया है। वहीं इस वारदात में शामिल एक और आरोपी फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपी मौदहापारा के रहने वाले है।

पुरानी रंजिश के कारण हमला
पुलिस के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। घायल शेख साहिल से आरोपी की पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। इसलिए हमला करने के लिए बकायदा प्लानिंग की गई और वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के वक्त शाहनवाज और शाहरुख के अलावा उनके साथ एक दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक सवार थे। इनकी योजना थी कि अगर पहले हमले में कोई चूक हुई तो दूसरी बाइक पर सवार हमलावर साहिल पर गोली चलाकर फरार हो जाएंगे। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए की प्रभारियों की घोषणा… जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
बीजापुर के 32 पूर्व माओवादियों ने सीखा कुक्कुटपालन और बकरीपालन, सरकार की पुनर्वास नीति का मिल रहा लाभ
गुस्ताखी माफ: अब होगी टीचर की परीक्षा
लव जिहाद कानून: फैमिली कोर्ट के पास होगा विवाह को रद्द करने का अधिकार, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों ने जारी की जवानों से लूटे हथियारों की तस्वीर, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने ली हमले की जिम्मेदारी
Next Article राज्योत्सव में सिंचाई परियोजनाओं की झांकी बनी आकर्षण, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?