ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, अपहरण के बाद देर रात उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, अपहरण के बाद देर रात उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

By Mohan Rao
Published: August 30, 2025
Share
मृतक कल्लू ताती की फाइल फोटो
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जिले के गंगलूर थाना क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती का शुक्रवार शाम को नक्सलियों ने पहले अपहरण किया और देर रात मौत के घाट उतार दिया। पिछले तीन दिनों में नक्सलियों ने तीन शिक्षादूतों की हत्या की। शिक्षादूत की हत्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षादूत कल्लू ताती बीजापुर के तोड़का गांव के रहने वाला था। वह नेन्द्र स्कूल में पदस्थ था। शुक्रवार शाम को स्कूल से घर लौटते समय नक्सलियों ने कल्लू का अपहरण किया। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की, फिर देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि शिक्षादूत कल्लु ताती की हत्या भी मुखबिरी के शक में की गई है।

बंद स्कूलों के फिर से संचालन से नक्सली नाराज
बताया जा रहा है कि बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद नक्सली नाराज हैं और इसलिए शिक्षादूतों का निशाना बना रहे हैं। इस साल नक्सलियों ने अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है। इनमें से पांच हत्याएं बीजापुर जिले में और चार सुकमा जिले में हुई हैं। 3 दिनों में तीसरी घटना है। इससे पहले मनकेली में गुरुवार को शिक्षा दूत सुरेश की हत्या की गई थी। दो दिन पहले बीजापुर-सुकमा सीमा पर भी नक्सलियों ने मंडीमार्का में पदस्थ शिक्षादूत लक्ष्मण बाडसे को घर से निकालकर धारदार हथियार से मार दिया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे इन शिक्षादूतों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंता का विषय बन चुका है।

कलयुगी मां: दूध पीने की जिद करने पर बेटे को जमीन पर पटका, बच्चे की मौत
CG Crime : चरित्र शंका में पति ने टांगी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली से लौटते ही घायल जवानों से मिलने पहुंची सीएम साय, बोले- नक्सलियों से मजबूती से लड़ रहे हमारे जवान
पर्यटन रथ और बाइक रैली का भी समागम के साथ हुआ समापन, सीएम बघेल ने कहा- नक्सली नहीं, अब समृद्ध किसान छत्तीसगढ़ की पहचान
शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हुआ विवाद! शादी के 18 दिन बाद ही पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से वार कर…कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर में नक्सलियों के एडवांस हथियारों का जखीरा बरामद, मुठभेड़ के दौरान मिली सफलता
Next Article जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री साय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कर्मा-पंथी नृत्यों से सराबोर रहा एयरपोर्ट परिसर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?