बीजापुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर व नारायण पुर जिलों में अलग अलग घटनाओं में नक्सिलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर के गंगालूर मार्ग पर किकलेर पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये डायरेक्सनल पाइप बम बरामद कर जवानों ने उसे निष्क्रिय दिया है। वहीं नारायणपुर जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को डीआरजी, सीआरपीएफ 85 बटालियन और बीडीएस की संयुक्त टीम रोड ओपनिंग पर थी। इस दौरान गंगालूर से करीब चार किलोमीटर पहले किकलेर पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किये गये 15 किलो वजनी डायरेक्सनल पाइप बम को जवानों ने बरामद किया। जिसे बीडीएस की टीम ने वही निष्क्रिय कर दिया।
नारायणपुर में मुठभेड़, नक्सली ढेर
इधर नारायणपुर जिले के ओरछा थाना में सोमवार सुबह लगभग 9बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को यहां पर नक्सलियों की प्लाटून नंबर 16 इन्चार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमेटी का ओरछा एलओएस कमाण्डर दीपक एवं ओरछा एलजीएस कमांडर रामलाल एसीएम व अन्य की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए निकली। इसबीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मौके से एक 315 बोर रायफल तथा एक 12 बोर रायफल हथियार व नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। ASP नारायणपुर निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है।




