इंटरटेनमेंट डेस्क। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार एसएस राजामौली की फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने अपनी जगह बना ली है। गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया। एमएम कीरावानी ने इस गाने को कंपोज किया है। गाने को सिर्फ नॉमिनेशन ही नहीं, बल्कि ऑस्कर में जीत के लिए भी बहुत मजबूत दावेदार माना जा रहा है। क्योंकि ‘नाटू नाटू’ गाने ने लेडी गागा और री- री के सॉन्ग्स को पीछे छोड़ा है। फैन्स तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार फिर ‘नाटू नाटू’ अपने घर इंटरनेशनल अवॉर्ड लेकर आए।
बता दें हाल ही में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी अवॉर्ड जीता था। भारत के लिए यह भी गर्व की बात थी। अब ‘नाटू नाटू’ गाना ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है तो पूरी टीम खुश है। टीम ने इस गाने का तस्वीर जारी कर पूरी टीम को बधाई दी है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म ने अपने आप में एक इतिहास रचा है। पहले गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड और अब ऑस्कर अवॉर्ड 2023 नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई है।




