ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कौशल्या मातृत्व योजना: छत्तीसगढ़ में मां और नवजात बच्ची की पोषण सुरक्षा की अभिनव पहल…. द्वितीय बालिका संतान होने पर राज्य सरकार देगी 5 हजार रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
October 5, 2026
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कौशल्या मातृत्व योजना: छत्तीसगढ़ में मां और नवजात बच्ची की पोषण सुरक्षा की अभिनव पहल…. द्वितीय बालिका संतान होने पर राज्य सरकार देगी 5 हजार रुपए

By @dmin Published March 11, 2021
Share
Kaushalya Maternity Scheme: Innovative initiative of nutritional security of mother and newborn in Chhattisgarh
Kaushalya Maternity Scheme: Innovative initiative of nutritional security of mother and newborn in Chhattisgarh
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कौशल्या मातृत्व योजना के रूप में मां के साथ नवजात बच्ची की पोषण सुरक्षा के लिए अभिनव पहल की गई है। योजना के तहत द्वितीय संतान के रूप में बालिका के जन्म पर राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कौशल्या मातृत्व योजना का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। इसका प्रावधान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष के बजट 2021-22 में किया है। योजना से महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्वयं और बच्चे के पोषण और देखभाल में सहायता होगी और कन्या भू्रण हत्या में कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और धात्री माताओं के पोषण सुधार और उनकी मजदूरी की पूरक प्रतिपूर्ति के लिए पहली जीवित सन्तान के लिए तीन किश्तों में 5 हजार रूपए की राशि दी जाती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से कुपोषण मुक्ति का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के बजट में भी कई प्रावधान किए गए हैं। महिलाओं और बच्चों की पोषण सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। उनके समग्र विकास का ध्यान रखते हुए बच्चों की देखरेख सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी कार्यों के लिये एकीकृत बाल संरक्षण योजना हेतु वर्ष 2021-22 के बजट में 47 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। विशेष पोषण आहार योजना में 732 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सामान्यत: देखा गया है कि बालिका के जन्म पर कई परिवार खुश नहीं रहते और जिसका प्रभाव मां और बच्ची के पोषण पर भी पड़ता है। कौशल्या मातृत्व योजना से द्वितीय पुत्री के जन्म पर भी सहायता राशि मिलने से कुपोषण और कन्या भू्रण हत्या जैसी समस्याओं में कमी लाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में 2 अक्टूबर 2019 से शुरु किये गये मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विगत एक वर्ष में 99 हजार बच्चे कुपोषण से मुक्त किये जा चुके हैं। वजन त्यौहार आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में कुपोषण का स्तर 26.33 प्रतिशत था जो घटकर वर्ष 2019 में 23.37 प्रतिशत हो चुका है। इसी तरह उम्मीद है कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनकी माता कौशल्या के नाम पर शुरू हो रही कौशल्या मातृत्व योजना भी नन्ही बच्चियों के लिए वरदान साबित होगी।

You Might Also Like

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

@dmin March 11, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मार्च को रोका, प्रियंका का सरकार पर हमला राहुल के बिगड़े बोल- भारत नहीं रहा लोकतांत्रिक देश, स्वीडन के मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का दिया हवाला
Next Article The meeting between the farmers and the government is over ... there is no solution 12 करोड़ रुपए की राशि से बनेगा फूड पार्क…. कृषि मंत्री रविन्द्र चाबे ने किया भूमिपूजन, 22 एकड़ में होगा पार्क, मिलेगी बिजली पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?