ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा डाटा मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा डाटा मौजूद

By @dmin
Published: September 18, 2020
Share
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा डाटा मौजूद
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा डाटा मौजूद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कुछ दिन पहले चीन द्वारा भारतीयों पर की जा रही जासूसी के बाद इसी तरह का एक और बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर(एनआईसी) के कई कंप्यूटरों में हैकरों के द्वारा सेंधमारी की बात सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में सितंबर की शुरुआत में ही केस दर्ज कर लिया था।
गौरतलब है कि एनआईसी के इन कंप्यूटरों में भारतीय सुरक्षा, नागरिक और बड़ी वीआईपी हस्तियों तक का डाटा उपलब्ध रहता है, जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर हर कोई आता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह हमला बंगलूरू की एक कंपनी से भेजे गए मेल से किया गया है।
बताया जा रहा है कि एनआईसी के कर्मचारियों को एक मेल आया था, उस मेल में दिए लिंक को क्लिक किया तो उसके सिस्टम का सारा डाटा गायब हो गया। जानकारी के अनुसार इस साइबर हमले में करीब सौ कंप्यूटर्स को निशाना बनाया गया था। जिसमें कुछ एनआईसी के थे और कुछ आईटी मंत्रालय से जुड़े थे।
इस घटना के बाद एनआईसी एक शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनआईसी को मिला मेल बंगलूरू स्थित एक अमेरिकी कंपनी से आया था और पुलिस को यह जानकारी आईपी एड्रेस खंगालने पर हुई।
बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन की कुछ कंपनियां करीब दस हजार भारतीयों पर जासूसी कर रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्री, खिलाड़ी, अभिनेता समेत कई वीआईपी शामिल हैं। चीनी कंपनी इन सभी लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी।

क्या है एनआईसी

एनआईसी यानी नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर देश को सुरक्षा प्रदान करने और जनता की भलाई के लिए भारत सरकार द्वारा बनाई गई एक संस्था है। एनआईसी (NIC) भारत सरकार का एक प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थान है। एनआईसी ऐसा संस्थान है जो विशेष रूप से सरकारी क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं, एकीकृत सेवाओं और वैश्विक समाधानों को अपनाने का काम करता है। यह देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत तमाम भारतीयों का डाटा रखता है। इस संस्था के पास भारत की तमाम विशिष्ट जानकारियां होती हैं जो देश के लिए बहुत उपयोगी होने के साथ ही संवेदनशील भी होती है।

एक महीने में राज्य के पचास फीसदी से अधिक किसानों ने बेचा धान: अब तक 55.32 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी… अब तक 9 हजार 122 करोड़ रुपए भुगतान
मलेशिया ने पाक को दिया झटका, पैसे नहीं चुकाने पर जब्त किया पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान
भूपेश कैबिनेट का अहम निर्णय: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को मिली कैबिनेट की मंजूरी
लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमितों से ज्यादा रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या
जानलेवा साबित हो रही सर्दी, भीषण ठंड में अब तक हार्ट अटैक से 18 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप
Next Article बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?