ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई हमले से मुजफ्फरनगर में फैले अपराध तक ऐसी सच्ची कहानियों पर आधारित हैं ये वेब सीरीज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मुंबई हमले से मुजफ्फरनगर में फैले अपराध तक ऐसी सच्ची कहानियों पर आधारित हैं ये वेब सीरीज…

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
SHARE

मनोरंजन की दुनिया में सच्ची घटनाओं पर फिल्में या सीरीज बनना कोई नई बात नहीं है। कई साल से इसपर काम हो रहा है। हिंदी सिनेमा में इनपर तमाम फिल्में बच चुकी हैं। लेकिन हर बार ये फिल्में और सीरीज खूब पसंद की जाती हैं। बॉलीवुड में कई बड़े घोटालों और अपराध के घटनाक्रम इतने बेहतरीन तरीके से दिखाए गए हैं कि आम आदमी इनसे आसानी से कनेक्ट हो जाता है। फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में भी सच्चाई से रूबरू कराने की कोशिश की गई है। यदि आप भी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ बेहतरीन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Contents
  • मुंबई डायरीज- 26/11
  • स्कैम 1992
  • दिल्ली क्राइम
  • जामताड़ा- सबका नंबर आएगा
  • भौकाल

मुंबई डायरीज- 26/11

ये वेब सीरीज साल 2008 में मुंबई में हुए हमलों की वास्तविक सच्चाई बताती है। बॉम्बे जनरल अस्पताल के कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों की पड़ताल और कैसे एक पत्रकार उस मनहूस दिन पर होने वाली सभी घटनाओं को रिपोर्ट करने की कोशिश करता है। इस फिल्म में मोहित रैना और कोंकणा सेन शर्मा भी हैं।

स्कैम 1992

हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी को रिलीज के साथ ही जबरदस्त सफलता मिली थी। इस सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। सीरीज में एक आम गुजराती लड़के का शेयर मार्केट का शहंशाह बनने का असली सफर दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं।

दिल्ली क्राइम

ये सीरीज दिल्ली के मशहूर निर्भया गैंगरेप केस पर बनी है। शेफाली शाह इसमें पुलिस अफसर के रोल में हैं। उनके अलावा सीरीज में आदिल हुसैन, राजेश तैलंग और रसिका दुग्गल हैं। क्राइम बेस्ड ये सीरीज आपको झकझोर कर रख देगी। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

जामताड़ा- सबका नंबर आएगा

झारखंड में ऑन लाइन फ्रॉड और फिशिंग की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में अनजान लोगों को कॉल कर धोखे से अकाउंट डिटेल्स हासिल कर उनके अकाउंट से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने की घटना को दिखाया गया है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

भौकाल

मोहित रैना की वेब सीरीज भौकाल अपने नाम की तरह बहुत भौकाली है। क्राइम और एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में मोहित रैना एसपी सिकेरा के किरदार में हैं। सीरीज की कहानी मुजफ्फरनगर में फैले अपराध और उस अपराध को खत्म करने वाले आईपीएस नवनीत सिकेरा पर आधारित है। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

सरकारी आईटीआई में सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी… 21 सितंबर आधी रात तक होगा पंजीयन
भगवा गमछा पहन हिजाब के विरोध में उतरे छात्र, सरकारी डिग्री कॉलेज का मामला
छत्तीसगढ़ चेंबर के चुनाव: बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश…. मतदान को लेकर प्रशिक्षण में चुनाव अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश
भारत में अभी कोरोना का ‘विस्फोट’ नहीं, लेकिन खतरा बरकरार : WHO एक्सपर्ट
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने एसआर हॉस्पिटल चिखली में लगवाया कोविड़ वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कटरीना बर्थडे : पिता ने छोड़ा तो कैट समेत 8 बच्चों को अकेले मां ने पाला, 14 साल में जीत लिया था ब्यूटी कॉन्टेस्ट
Next Article अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी…

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?