नारायणपुर। पुलिस को दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक बालाजी राव व एसपी मोहित गर्ग के निर्देश में शुक्रवार को थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी बल की संयक्त पुलिस पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम मरदेल, जपगुण्डा, जुवाड़ा, उसेली, भुरूमवाड़ा एवं थलथुली की ओर रवाना किया गया था। नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम पुलकुड़ूम जंगल (थाना ओरछा) में घेराबंदी कर नक्सली संतुराम मण्डावी (25) निवासी पुलकुडुम थाना ओरछा व बुधराम उर्फ जागेश अटामी (25) निवासी कोलोकालपारा थुलथुली थाना ओरछा को पकडऩे में सफलता मिली।
पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने 4 अक्टूबर 2019 को ओरछा में व्यसायिक काम्पलेक्स व प्रशिक्षण हेतु भवन निर्माण के कार्य में लगे मिक्चर मशीन तथा 10 दिसंबर 2019 को मां शारदा मंदिर ओरछा खेल मैदान में निर्माण कार्य में लगे मिक्चर मशीन को आगजनी कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल होना बताया। नारायणपुर ने आज दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।





