ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई: वैवाहिक कार्यक्रमों में दी दबिश… कोविड गाइडलाइन की अनदेखी करने वालों से वसूला जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नारायणपुर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई: वैवाहिक कार्यक्रमों में दी दबिश… कोविड गाइडलाइन की अनदेखी करने वालों से वसूला जुर्माना

By @dmin
Published: April 29, 2021
Share
Big action of Narayanpur SDM: Dabish in matrimonial programs… Penalty recovered from those who ignore the Kovid Guideline
Big action of Narayanpur SDM: Dabish in matrimonial programs… Penalty recovered from those who ignore the Kovid Guideline
SHARE

नारायणपुर। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें एवं व्यवसायिक संस्थान बंद हैं। सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की गयी है। इसके साथ ही अंत्योष्टि, दशगात्र और मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या भी 20 निर्धारित की गयी है।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार पूरे नारायणपुर जिले में प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत जारी निर्देशों के प्रति प्रशासन खूब सतर्क है। एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, तहसीलदार सुनील सोनपीपरे तथा नायब तहसीलदार ख्याति नेताम की संयुक्त टीम द्वारा जिले में हो रहे सामाजिक कार्यक्रमो में छापेमारी कार्यवाही की गई। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया की संयुक्त टीम द्वारा 5 विवाह कार्यक्रम जिसमे से नारायणपुर नगरीय क्षेत्र के कुम्हारपारा में 2, बुधवारी बाजार पारा में 1 तथा ग्रामीण क्षेत्र में देवगांव एवं गुरिया में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिसमें कुम्हारपारा, बुधवारी बाजार पारा और गुरिया में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों द्वारा शासन की जारी गाईड लाईन का पालन किया जा रहा था। वहीं देवगांव में वैवाहिक कार्यक्रम में लगभग 150-200 लोग शामिल हुए थे, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए विवाह आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 25 हजार और डीजे संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।
एसडीएम दिनेश कुमार नाग ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही नियमित जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों कोरोना फैलने का प्रमुख कारण वैवाहिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों द्वारा बरती गयी लापरवाही ही है। उन्होंने इस सब कार्यक्रमों में सीमित संख्या रखते हुए मास्क का उपयोग, हाथों को सेनेटाईज और सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में वैवाहिक कार्यक्रम, अंत्येष्टि जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नागरिकों की संख्या को सीमित किया गया है। नारायणपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए केवल आनलाइन आवेदन मान्य किये जायेंगे, इस आशय का आदेश कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जारी किए। जारी आदेश में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत आम जनता को लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से सेवाओ को प्रदाय किये जाने के निर्देश है, के परिपालन में जिला नारायणपुर अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम हेतु लॉक डाउन से छूट का आवेदन को ई-डिस्ट्रिक्ट से लोक सेवा केंद्र/सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा।

हाथियों का उत्पात: पहले घर में रखा अनाज खाया फिर उजाड़ दिया घर, दहशत में लोग
कांग्रेस पार्षद के घर छापा: धरे गए 52 परियों के 10 दिवाने, लाखों नगदी सहित फोन और बाइक जब्त
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 5 को डीलिट्, 64 को शोध उपाधि तथा 236 विद्यार्थियों को मिला पदक
अक्षय तृतीया के अवसर पर 03 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार
Durg Politics: रूद्र गुरू के नवागढ़ की राह पकडऩे की संभावना, निर्मल कोसरे हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Island of Thagda dam will become a center of new attraction… MLA Vora, who arrived for inspection ठगड़ा बांध का आइलैंड बनेगा नए आकर्षण का केंद्र… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा- पिकनिक स्पॉट के लिए मिली राशि का हो सदुपयोग
Next Article Administrative team arrived in the Sector-9 Hospital for monitoring the treatment सेक्टर-9 हास्पिटल में इलाज की मानिटरिंग के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम… इलाज की समीक्षा करते हुए कहा- हर संभव व्यवस्था करें ताकि मरीजों की रिकवरी हो शीघ्र

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?