ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नैनो उर्वरक, सरकारी योजनाएं और एक किसान की बदली हुई तस्वीर
Share
Notification Show More
Latest News
नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल डेका
September 9, 2026
बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा
September 9, 2026
गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस
September 9, 2026
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ : 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम
September 9, 2026
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हाकन सुनिश्चित करें-कलेक्टर आकाश छिकारा
September 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नैनो उर्वरक, सरकारी योजनाएं और एक किसान की बदली हुई तस्वीर

By Poonam Patel Published June 10, 2026
Share
नैनो उर्वरक, सरकारी योजनाएं और एक किसान की बदली हुई तस्वीर
नैनो उर्वरक, सरकारी योजनाएं और एक किसान की बदली हुई तस्वीर
SHARE

रायपुर। सुदूर वनांचल के एक छोटे से गांव से निकली सफलता की कहानी आज पूरे जिले के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लोहारटोला के प्रगतिशील किसान गणेश कचलामे ने यह साबित कर दिया है कि खेती में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग किसानों की आर्थिक स्थिति बदल सकता है।

कुछ वर्ष पहले तक पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले गणेश कचलामे आज आधुनिक कृषि तकनीकों के सफल प्रयोगकर्ता के रूप में पहचाने जा रहे हैं। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग शुरू किया। इसका परिणाम उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। धान की फसल अधिक स्वस्थ, मजबूत और उत्पादक बनी, जिससे उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

गणेश बताते हैं कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और लागत भी नियंत्रित रही है। उनकी सफलता देखकर आसपास के किसान भी अब नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

खेती में मिली इस सफलता के पीछे केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कृषक उन्नति योजना के तहत धान का बेहतर मूल्य मिलने से गणेश कचलामे को अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि को उपभोग में खर्च करने के बजाय खेती को और मजबूत बनाने में निवेश किया।

दूरदर्शी सोच का परिचय देते हुए उन्होंने अपने खेत में बोरवेल खुदवाया, जिससे सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित हो गई। अब वे सालभर बेहतर खेती की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी खरीदी है, जिससे आवागमन आसान हुआ है। यह कदम उनकी बचत बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

आज गणेश कचलामे की कहानी इस बात का उदाहरण है कि जब आधुनिक तकनीक, सरकारी सहयोग और किसान की मेहनत एक साथ जुड़ते हैं तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल सकती है। अपनी उपलब्धियों से उत्साहित गणेश कचलामे राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

You Might Also Like

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल डेका

कलेक्टर शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

गटर में मिला नवजात का शव, सेक्टर-2 में सफाई के दौरान कर्मियों ने देखी… जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ : 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हाकन सुनिश्चित करें-कलेक्टर आकाश छिकारा

Poonam Patel June 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर फोकस सुकमा में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिलेगी नई गति
Next Article बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज ''सारिका'' बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज ”सारिका”

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?