ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिकार्ड्स बुक्स में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का नाम, एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

रिकार्ड्स बुक्स में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का नाम, एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा

By Mohan Rao
Published: June 1, 2023
Share
पर्यावरण सरंक्षण मंडल का शपथ कार्यक्रम
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एक जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में ऐसे रिकार्ड्स बने कि अलग अलग विश्व रिकार्ड्स का आंकड़े रखने वाली कंपनियों में सराहा और अपनी रिकार्ड बुक्स में जगह दी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आयोजित पर्यावरण सरंक्षण के शपथ कार्यक्रम में यह रिकार्ड बना। छत्तीसगढ़ में एक दिन में ही 12.38 लाख लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली और विश्व कीर्तिमान बना दिया।

छत्तीसगढ़ में एक जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, ईआईएसीपी की यह अभिनव पहल थी जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने हेतु शपथ का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मण्डल के इस अभियान में जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की मुहिम का बढ़ चढ़ कर साथ दिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड स्थापित किया। रायपुर जिले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकार्ड टूटा और 1 लाख 75 हजार 209 शपथ के साथ मण्डल ने लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही पूरे राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने शपथ लेकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक में मण्डल ने अपना नाम दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अध्यक्ष सुब्रत साहू ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मण्डल के सदस्य सचिव आरपी तिवारी ने इन जनभागीदारी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

ऋतिक रोशन की ‘कृष 4 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, धमाकेदार ट्विस्ट्स के साथ नए कलाकारों की होगी एंट्री
खारून पुल पर कोयले से भरी हाइवा में लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर… दमकल ने पाया काबू
सीएम साय पहुंचे भगवान राम के दरबार, प्रदेश की चहुंमुखी विकास के लिए की प्रार्थना
दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग पत्नी के सामने पति सहित दो की मौत, सदमे में महिला
परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल… 81,533 पालकों ने कराया पंजीयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र में छत्तीसगढ़ का भी अंश – सीएम बघेल
Next Article Big news: छत्तीसगढ़ में वृद्ध दंपती पर तीन भालूओं का हमला, वृद्धा की मौत, बुजुर्ग की हालत गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?