ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news: छत्तीसगढ़ में वृद्ध दंपती पर तीन भालूओं का हमला, वृद्धा की मौत, बुजुर्ग की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big news: छत्तीसगढ़ में वृद्ध दंपती पर तीन भालूओं का हमला, वृद्धा की मौत, बुजुर्ग की हालत गंभीर

By Mohan Rao
Published: June 1, 2023
Share
वृद्ध दंपती पर भालूओं का हमला, वृद्धा की मौत
SHARE

बलरामपुर Balrampur. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह तीन भालूओं ने जंगल में वृद्ध दंपती पर हमला कर दिया। इस दौरान भालूओं ने वृद्धा का चेहरा बुरी तरह से नोच दिया। इस हमले में वृद्धा की मौत हो गई और बुजुर्ग की बुरी तरह से घायल हो गया है। दोनों जंगल में लकड़ी बीनने गए थे इस दौरान भालूओं ने हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को कुसमी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह खौफनाक घटना जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोपातू की है। यहां रहने वाले मंगरा नगेशिया (86) गुरूवार सुबह करीब 9.30 बजे अपनी पत्नी गेंदिया नगेशिया (82) के साथ पास के जंगल में आम तोड़ने और सूखी लकड़ी बीनने के लिए गया था। दोनों वहां काम में लगे हुए थे तभी झाड़ियों से निकले तीन भालुओं ने उनपर हमला कर दिया। गेंदिया नगेशिया पर दो भालुओं ने एक साथ हमला किया और उसके सिर, चेहरे एवं अन्य हिस्सों में काट लिया। वहीं एक भालू ने मंगरा नगेशिया पर हमला कर उसके जांघ और कुल्हे में काट लिया।

भालूओं के हमले के बाद दोनों चीखने चिल्लाने लगे। यहां से कुछ दूरी पर मौजूद अन्य ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गए। जब लोगों ने दोनों के पास जाकर देखा तो घायल गेंदिया की मौत हो चुकी थी। गेंदिया का चेहरा भालूओं ने बुरी तरह से नोच लिया था। वहीं मंगरा नगेशिया घायल अवस्था में मिला, जिसे उठाकर ग्रामीण गांव तक पहुंचे। वहां से उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया।

वनअमले ने लोगों को किया सतर्क
भालुओं के हमले में वृद्धा की मौत और पति के घायल होने की सूचना पर वनविभाग का अमला मौके पर पहुंचा। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। लोगों को जंगल में जाने से रोकने के लिए मुनादी कराई जा रही है। आम और तेंदूपत्ता के साथ ही सालबीज का सीजन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग जंगल जाते हैं। वन विभाग द्वारा लोगों से जंगल न जाने की अपील की जा रही है।

अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के निर्णय का लाभ…. एक हफ्ते के भीतर कलेक्ट्रेट में चार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश: सीएपीएफ की दो कंपनियां तुरंत भेजें त्रिपुरा, मीडिया कवरेज की दें इजाजत
छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन, 16 दिन में 19 हजार क्विंटल अधिक धान जब्त, मार्कफेड ने जारी किए आंकड़े
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, श्रीमती अस्तला कश्यप को मिला नया राशन कार्ड
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने दिया करारा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिकार्ड्स बुक्स में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का नाम, एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा
Next Article राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : राम, लक्ष्मण और सीता के मनमोहक रूप को देख ठहर गई लोगों की नजरें, भावों में दिखी रामकथा की महीमा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?