ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bemetara News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, उधार का पैसा वापस मांगने पर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, 13 दिन बाद पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Bemetara News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, उधार का पैसा वापस मांगने पर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, 13 दिन बाद पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: May 3, 2023
Share
बुजर्ग दंपत्ति की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

बेमेतरा Bemetara. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का खुलासा हो गया है। बेरला पुलिस ने 12 दिन पर आरोपी पकड़ने में सफल हुई है। मंगलवार को बेमेतरा पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने 50 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। उधार का पैसा वापस मांगने के कारण शख्स ने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी। पहले उसने बजुर्ग को मारा और उसके बाद उसकी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलघट में 20 अप्रैल को बुजुर्ग दंपत्ति की रक्त रंजित लाशें मिली थी।  ग्राम सिलघट के बंजारी मंदिर के पास खेत में बने मकान में रहने वाले बीएसपी रिटायर्ड सुखीराम निषाद व उसकी पत्नी श्यामवती निषाद की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या की दी गई थी। आसपास सीसी टीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को कन्हैया मरकाम पिता स्व. सुकलाल मरकाम (50) के बारे में पता चला। पुलिस को जानकारी कन्हैय्या ने मृतक से काफी पैसा उधार लिया था।

इसके बाद पुलिस ने कन्हैय्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी।  आरोपी कन्हैया मरकाम ने पुलिस को बताया कि मृतक सुखीराम निषाद से उसने कर्ज लिया था। सुखीरात कर्ज का पैसा को वापस करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर उसने 19 अप्रैल की रात सुखीराम निषाद की गला घोंटकर हत्या कर दी। कन्हैय्या को यह करते उसकी पत्नी ने देख लिया तो उसने उसकी भी धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जाते-जाते कन्हैय्या ने कही सुखलाल जिंदा न हो जाए यह सोचकर उसका भी गला रेत दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कन्हैय्या को जेल भेज दिया है।

मोदी की गारंटी का दिखने लगा असर, किसानों को मिला 2 साल का बकाया बोनस… 3716 करोड़ के भुगतान से खिले चेहरे
जाम में फंसे डॉक्टर, 3 किमी की दौड़ लगाकर पहुंचे अस्पताल और बचाई मरीज की जान
20 वीं राज्य स्तरीय सब जुनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता कल से खारून ग्रीन कुम्हारी में… राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाडिय़ों का चयन
50,000 भारतीय वी-केवाईसी सक्षम डिजिटल अनुभव के साथ एसएमई टाइड से जुड़े, दिसंबर 2024 तक 10 लाख एसएमई को शामिल करने का लक्ष्य
खेतों में नहीं आता था पानी, किसान ने बांस-बोतलों से बना डाली अपनी ‘पवनचक्की’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नशे में धुत कार चालक ने युवक को सड़क पर घसीटा, बाल-बाल बची जान….  लोगों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई
Next Article सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?