ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में मर्डर रायपुर में फेंकी लाश, ग्रुप सेक्स से मना करने पर घोंटा गला, यूपी से पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

दुर्ग में मर्डर रायपुर में फेंकी लाश, ग्रुप सेक्स से मना करने पर घोंटा गला, यूपी से पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक माह पहले मिली नाबालिग की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। नाबालिग की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। दरअसल बॉयफ्रेंड अपने दोस्त के साथ लड़की को सेक्स करने के लिए मजबूर कर रहा था। इसके लिए दुर्ग के होटल में लड़की को बुलाया। लड़की ने मना किया तो उसका गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद लाश को निकालकर रायपुर में फेंका और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया।  मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

बता दें 22 नवंबर 2025 को रायपुर के अमलीडीह सोलस हाइटस कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में 16 साल की नाबालिग लड़की का संदिग्ध हालत में शव मिला था। सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम पहुंची। शव की शिनाख्त तेलीबांधा के काशीराम नगर की नाबालिग के रूप में हुई। वह पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से निकली और वापस नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में पता चला कि लड़की की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच में सामने आया दो युवकों का नाम
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की को आखिरी बार तेलीबांधा के देवार बस्ती निवासी हरीश पटेल और राहुल पटेल के साथ देखा गया था। जांच आगे बड़ी तो पता चला कि नाबालिग की दोनों युवकों के साथ दोस्ती थी। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की तो वे बार बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे। काफी प्रयास के बाद पुलिस की टीम ने हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। हरिश पटेल क्षेत्र का शातिर चोर है 11 चोरियां भी की हैं।

19 नवंबर को दुर्ग पहुंची थी नाबालिग
पूछताछ में आरोपी हरीश पटेल ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने दुर्ग बुलाया था। दुर्ग पहुंचने पर हरीश ने अपने साथी राहुल के साथ उसे होटल में रखा। 20 नवंबर 2025 को हरीश और उसका दोस्त राहुल लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने दबाव बना रहे थे। जब लड़की ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो दोनों ने गुस्से में आकर लड़की की गमछा से गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के शव को होटल से बाहर निकाला और मोटरसाइकिल में बैठाकर दुर्ग से रायपुर ले आए और राजेंद्र नगर के खाली प्लॉट में लड़की के शव को फेंक कर फरार हो गए। हरीश ने हत्या को आत्महत्या दिखाने लड़की के मोबाइल से सहेली को सुसाइड के मैसेज भेजे। जिसमें लिखा था मैं जीना नहीं चाहती, मैं जिंदगी से निराश हो चुकी हूं।

11 चोरियों का भी है आरोपी, 400 ग्राम सोना जब्त
हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी हरिश 11 चोरियां कर चुका है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो अपने साथी अरविंद नेताम, उषा राठौर और एक अन्य युवक के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में 11 चोरियां कर चुका है।पुलिस ने आरोपियों से 400 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलोग्राम चांदी के जेवर, 20,000 रुपए कैश, एक्स ड्रीम मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी की कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई गई है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी: मुख्यमंत्री साय
CG Crime : बकरियां चराने गया ग्रामीण, इधर चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर
शासन के निर्देश पर तहसील कार्यालय में जरूरतमंदों की सहायता करने अनाज बैंक की स्थापना
याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें
होम आइसोलेशन के लिए बनाये गए कंट्रोल रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कहा- हर मरीज की हो प्रभावी निगरानी…. समय पर मेडिसिन पहुंचे, फीडबैक पर तुरंत हो कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जांजगीर में जनादेश परब : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री साय करेंगे विशाल आमसभा को सम्बोधित
Next Article shreekanchanpath 69 # 22 December 2025

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?