ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में मासूम से रेप के बाद हत्या, लापता होने के 7 दिन बाद मिली थी लाश… पुलिस को था पिता पर शक पर हत्यारा निकला कोई और
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राजधानी में मासूम से रेप के बाद हत्या, लापता होने के 7 दिन बाद मिली थी लाश… पुलिस को था पिता पर शक पर हत्यारा निकला कोई और

By Mohan Rao
Published: December 15, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस पहले इस मामले में बच्ची के पिता को आरोपी समझ रही थी लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी कोई और है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने ही बच्ची का रेप कर उसकी हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने गुरुवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

बता दें 7 दिसंबर से लापता बच्ची की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया और इस मामले में बच्ची के पिता को ही हिरासम में लिया। लेकिन पूछताछ में पुलिस का शक सही नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने घर के पास रहने वाले एक 14 साल के नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा राज खुला।

दरअसल 14 वर्षीय नाबालिग ने ही बच्ची से रेप किया और उसकी हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस लगातार उसकी खोजबीन करती रही। इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस को विशेष निर्देश दिए थे। नाबालिग आरोपी बच्ची को अपने साथ घुमाने ले गया और इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया था। बच्ची के लापता होने के 7 दिन बाद घर से 500 मीटर की दूरी पर बच्ची की लाश मिली थी।

मां ने बताया कि था कि बच्ची का हुआ है अपहरण
बच्ची के लापता होने के बाद उसकी मां ने अपहरण की आशंका जताई थी। मां को शक था कि एक सफेद रंग की कार वाले ने बच्ची का अपहरण किया। बच्ची की मां का कहना था कि एक सफेद रंग की कार हमेशा उनके घर के आसपास खड़ी रहती थी और बच्ची को आखिरी बार कार के पास ही देखा था। पुलिस ने मां के बयान के बाद सफेद कार की भी तलाश शुरू की थी। इस बीच बच्ची का शव मिला और पुलिस असली आरोपी तक पहुंच गई।

जशपुर जिले में बिजली गिरने से 3 की मौत और 9 घायल, चार लाख मुआवजे का ऐलान
फैक्ट्री की छत गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की मौत, 2 घायल
लोन लेने के बहाने घुसे बदमाश, 12 मिनट में लूटा नौ करोड़ का सोना, 3 घंटे में दबोचे आरोपी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : भारती सिंह बनीं ‘ऊर्जा उत्पादक’: सोलर रूफटॉप से घर बना मिनी पावरहाउस
उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: भेंट मुलाकात में CM ने की इस जिले में नया उप तहसील बनाने की घोषणा, लोगों की मांग पर दी विकास की सौगात Big Breaking: भेंट मुलाकात में CM ने की इस जिले में नया उप तहसील बनाने की घोषणा, लोगों की मांग पर दी विकास की सौगात
Next Article CG Breaking : राजधानी में अवैध रूप से टिकट बनाने वाले पकड़ाए, 40 से अधिक टिकट बरामद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?