ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्कृष्टता के पैमाने पर खरा उतरा एसआर हॉस्पिटल, अब मिली एनएबीएच की मान्यता… जानिए क्या है इसमें खास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

उत्कृष्टता के पैमाने पर खरा उतरा एसआर हॉस्पिटल, अब मिली एनएबीएच की मान्यता… जानिए क्या है इसमें खास

By Mohan Rao
Published: August 27, 2024
Share
एसआर हॉस्पिटल को मिला एनएबीएच सर्टीफिकेट
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित अस्पतालों में शामिल चिखली स्थित एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने एक बार फिर से अपनी उत्कृष्टता साबित की है। अस्पताल की सुविधाओं व यहां की चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता को देखते हुए नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फ़ॉर हॉस्पिटल्स ऐंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (National Accreditation Board for Hospitals and Healthcare Providers) ने इसे मान्यता दी है।

बता दें दुर्ग भिलाई के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा व्यवस्था के लिए एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का नाम लिया जाता है। यह अस्पताल दुर्ग जिले का सबसे बड़ा 180 बिस्तरों का सुपर स्पेशलिटी एवं सर्वसुविधा युक्त अस्पताल है। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना एवं ESIC योजना व भारतीय रेल्वे एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारीओं व विभिन्न हेल्थ इन्श्योरेन्स कम्पनी के हितग्राही मरीजों को कैशलेस ईलाज मुहैय्या कराया जा रहा है। अस्पताल मे ICU एवं NICU व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है।

अस्पताल की उत्कृष्ट सेवा के लिए मिली मान्यता
नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फ़ॉर हॉस्पिटल्स ऐंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) द्वारा एनेस्थीसिया कार्डीओलाजी जनरल मेडीसीन जनरल सर्जरी, आर्थो पिडियाट्रीक आप्स एण्ड गायनीक आण्थलमिक, बर्न एण्ड प्लास्टीक न्युरो सर्जरी, न्युरोलॉजी डेन्टल युरोलॉजी व अन्य विभागों के लिए NABH की मान्यता प्रदान की गई है। एसआर हॉस्पिटल (SR HOSPITAL)  के मेडीकल सुप्रिटेन्डेन्ट डॉ एसपी केसरवानी ने बताया कि अस्पताल प्रबन्धन द्वारा NABH के सभी नियमों व निर्देशों का पालन किया जाता है जिससे हमारे अस्पताल को NABH की मान्यता प्राप्त हुई है। एसआर हॉस्पिटल (SR HOSPITAL) के चेयरमेन संजय तिवारी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों के साथ एस आर परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

जानिए क्या है NABH की मान्यता
NABH यानी नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फ़ॉर हॉस्पिटल्स ऐंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (National Accreditation Board for Hospitals and Healthcare Providers) है। यह भारत का एक स्वायत्त संगठन है। इसका मकसद स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के लिए उत्कृष्टता के मानक तय करना और उन्हें बनाए रखना है। यह भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) का एक घटक बोर्ड है और इसकी स्थापना स्वास्थ्य सेवा संगठनों के लिए प्रत्यायन कार्यक्रम बनाने और चलाने के लिए की गई थी। यह देश भर के अस्पतालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मान्यता देता है। दुर्ग जिले के एसआर हॉस्पिटल को एनएबीएच की मान्यता मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

बाबा की बारात की पूर्व संध्या: संगीत की थाप पर झूमे भक्त… राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी हुए शामिल
ASI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: होटल सुविधा में मिली लाइन अटैच हुए एएसआई की फंदे पर झुलती लाश…
व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेंबर ने शुरू किया अभियान… कलेक्टर व एसपी हुए शामिल
कोटा से लौटने वाले विद्यार्थियों को रखा जाएगा 14 दिनों के क्वारेंटाइन में- सिंहदेव
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर से एक्टिव होगा मानसून : रायपुर व दुर्ग में दो दिन होगी भारी बारिश, सरगुजा व बस्तर के लिए यलो अलर्ट
Next Article शाह के दौरे के बाद नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?