ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारी बारिश के बीच निगम आयुक्त मैदान में, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भारी बारिश के बीच निगम आयुक्त मैदान में, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

By Mohan Rao
Published: July 7, 2026
Share
SHARE

भिलाई। लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद भिलाई में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सोमवार को जोन-01 नेहरू नगर के कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने राधिका स्थित नगर कोसा नाला, दीक्षित कॉलोनी, गांधी नगर, एम.जे. कॉलेज जुनवानी रोड, इंदु आईटी नाला तथा शांति नगर सहित कई जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालों और नालियों में पानी का स्तर बढ़ने, पुलों पर कचरा फंसने तथा निचली बस्तियों में पानी भरने की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। बारिश के कारण नाले और नालियां पूरी तरह भर जाने से कई स्थानों पर पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले सभी क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और जहां भी अवरोध हो, उसे तत्काल हटाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयुक्त के निर्देश पर निगम के सभी जोनों के अधिकारी और कर्मचारी जलभराव वाले इलाकों में लगातार सक्रिय हैं। नालों की सफाई, कचरा हटाने और जल निकासी को सुचारु बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। निगम प्रशासन का दावा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं। भारी बारिश के साथ चली तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। निगम की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ों की कटाई और हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

प्रभावित मार्गों पर आवागमन को फिर से सुचारु बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलभराव, पेड़ गिरने या अन्य आपदा संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण कर नागरिकों को राहत पहुंचाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त दिनेश कोसरिया, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर साहनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

पीडब्लूडी अफसरों को जीई रोड के उन्नयन और सींदर्यीकरण कार्यों को तत्काल पूरा करने दिये निर्देश
राज्यपाल रमेन डेका से विवेकानंद केन्द्र के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
वाट्सअप कॉल पर गंदी वीडियो दिखाकर पहले जाल में फंसाया, फिर व्यावसायी के साथ कर दी उससे भी ज्यादा गंदी हरकत
आगामी समय में धान और गोबर दोनों की खरीदी मूल्य में होगी वृद्धि – मंत्री रविन्द्र चौबे
देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 17 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 54735 नए मामले सामने आए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबीरधाम में सहकारिता सप्ताह के समापन पर जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन
Next Article बड़ा हादसा : ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?