ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा हादसा : ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMP NewsNational

बड़ा हादसा : ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By Mohan Rao
Published: July 7, 2026
Share
SHARE

मैहर। सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर भीषण सड़क घटित हुआ है। मध्यप्रदेश के मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा के पास तेज रफ्तार से दौड़ रही एक एक्सयूवी कार सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार छह युवक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे। देर रात जब उनकी कार रिगरा गांव के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, 108 एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग एंबुलेंस सेवा 1033 तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच युवकों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया।

हादसे में जान गंवाने वाले पांचों युवक एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल तथा एक अन्य परिजन के रूप में हुई है। सभी मृतक पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। हादसे में मृत पांचों युवकों के शवों को 108 एंबुलेंस एवं हाईवे एंबुलेंस 1033 की सहायता से सिविल अस्पताल मैहर की मर्चुरी पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। अस्पताल परिसर में देर रात से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पर्याप्त सुरक्षित दूरी नहीं बनाए जाने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण की तैयारी में जुटा एम्स, मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
बुजुर्ग पिटाई मामला: ट्विटर इंडिया के एमडी को पुलिस का नोटिस, कहा- 7 दिन के अंदर थाने में हाजिर हों
योग के साथ स्वास्थ्य की हुई जांच, पांच दिवसीय शिविर का लोगों ने लिया लाभ
पंडरिया विधायक ममता ने किया नए धान खरीदी केंद्रों का उद्धाटन
प्रदेश में कोरोना के दैनिक मामलों में फिर इजाफा…. पिछले 24 घंटों में 15084 नए केस… 226 मरीजों की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारी बारिश के बीच निगम आयुक्त मैदान में, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण
Next Article शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बेटे ने की मां की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?